{"_id":"681b975b1aae33ee7b0593d2","slug":"the-mood-of-the-weather-changed-the-heat-increased-the-heat-made-people-miserable-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-134239-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मौसम का बदला मिजाज, तपिश बढ़ी, गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मौसम का बदला मिजाज, तपिश बढ़ी, गर्मी ने किया बेहाल
Wed, 07 May 2025 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 07 May 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में मौसम ने फिर करवट ले ली है। बीते कुछ दिनों की राहत के बाद बुधवार को तापमान में अचानक तेजी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार सुबह से ही धूप तीखी और हवा शुष्क रही। दोपहर तक तपिश इस कदर बढ़ गई कि सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई।
स्कूलों में भी गर्मी का प्रभाव साफ नजर आया। दोपहर की पाली में पढ़ाई करने वाले छात्र बेहाल दिखे। कई स्कूलों में कक्षा के भीतर पंखे तेज चलाने के बावजूद उमस बनी रही। गांवों और शहर की गलियों में दोपहर के वक्त सन्नाटा पसरा रहा। पार्क और मैदान सूने पड़े रहे। लोग जरूरी काम सुबह या शाम के वक्त निपटाने लगे हैं।
स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्मी से संबंधित शिकायतें बढ़ने लगी हैं। कई लोगों को चक्कर और सिर दर्द की शिकायत लेकर इलाज के लिए आना पड़ा।नगर के प्रमुख बाजार अकबरपुर, शहजादपुर, टांडा और बसखारी में दोपहर की रफ्तार थमी रही। दुकानों पर ग्राहकों की संख्या सामान्य से काफी कम रही। अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में आने वाले तीन दिन और गर्म हो सकते हैं। तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।