{"_id":"626ae22551a39e7587606bf2","slug":"the-miscreants-snatched-47-thousand-rupees-from-the-tractor-driver-ambedkar-nagar-news-lko6282908145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर चालक से बदमाशों ने छीने 47 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर चालक से बदमाशों ने छीने 47 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बसखारी बाजार में बीती रात एक ट्रैक्टर चालक से 47 हजार रुपये लूट लिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बसखारी थाने में तहरीर देकर बदमाशों के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
बसखारी थाने में दी तहरीर में हंसवर थाना क्षेत्र के दायमपुर गांव निवासी अनिरुद्ध पांडेय ने बताया कि वह बीती रात बसखारी के नई बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने गए थे। इसी बीच पेट्रोल पंप पर एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां आ पहुंचे। उनकी बाइक पर आगे पुलिस लिखा हुआ था।
डीजल डलवाने के बाद वह पंप से जैसे ही आगे बढ़े। इसी बीच बाइक सवार युवक उन पर हमलावर हो गए और उनके पास मौजूद 47 हजार रुपये छीन कर फरार हो गए। शिकायत करने पर उन्हें धमकाया भी गया। पीड़ित ने बसखारी पुलिस से मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। बसखारी थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मामला संदिग्ध है। जांच कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।