फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The miscreant died due to police firing

पुलिस की गोली लगने से हुई थी बदमाश की मौत

Tue, 05 Apr 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The miscreant died due to police firing
अंबेडकरनगर। लूट व चोरी की वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों की पुलिस टीम से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश की मौत होने को लेकर छाया रहस्य साफ हो गया है। लखनऊ में हुए पोस्टमार्टम की जो रिपोर्ट सामने आई है, उसमें बदमाश को सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। बदमाशों द्वारा मुठभेड़ के समय की गई फायरिंग के बाद पुलिस की ओर से आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में ही एक बदमाश को गोली लग जाना माना जा रहा था। पुलिस का कहना था कि नहर में जीप पलटने के दौरान बदमाश चालक सीट पर घायल मिला था। ऐसे में यह तय नहीं हो पा रहा था कि उसकी मौत कैसे हुई है। इस बीच अकबरपुर कोतवाली में कोतवाल अमित सिंह की तहरीर पर 18 पन्ने की प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें अकबरपुर से लेकर टांडा व जलालपुर में बदमाशों की ओर से लूट व चोरी की वारदात को अंजाम देने तथा मालीपुर थाना क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ होने का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मालीपुर थाना क्षेत्र में सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना बॉर्डर के निकट नहर में बदमाशों की बोलेरो पलट गई। पुलिस ने इसके बाद मिथुन उर्फ मिट्ठन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जीप की चालक सीट पर घायल मिले भाईराम को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। उसके हाथ में अवैध असलहा भी पाया गया था। जिला अस्पताल से केजीएमयू लखनऊ भेजने के बाद वहां उसकी सोमवार को मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस सोमवार देर शाम तक यह नहीं बता पाई कि भाईराम की मौत कैसे हुई। पुलिस का कहना था कि जीप पलटने की वजह से घायल होकर भी भाईराम की जान सकती है, लेकिन असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। पुलिस ने यह जरूर बताया था कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम को भी कई चक्र फायरिंग करनी पड़ी थी। इसके बावजूद पुलिस यह स्वीकार करने को तैयार नहीं थी कि पुलिस की गोली से भाईराम की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच मंगलवार को यह तथ्य सामने आ गया कि बदमाश भाईराम का जो पोस्टमार्टम लखनऊ में हुआ है, उसमें उसे गोली लगने की पुष्टि हुई है। ऐसे में यह स्पष्ट माना जा रहा है कि पुलिस की फायरिंग में ही भाईराम की जान गई है।

गोली लगने की पुष्टि
लूट व चोरी कर भाग रहे बदमाशों का पीछा करने के दौरान जीप में घायल मिले बदमाश की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है, उसमें गोली लगने की पुष्टि हुई है। पकड़े गए अन्य दोनों बदमाश का पूछताछ के बाद चालान करा दिया गया है।
-आलोक प्रियदर्शी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed