फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The message of standing firm for the truth, received from Karbala.

Ambedkar Nagar News: कर्बला से मिला हक पर डटे रहने का संदेश

Sun, 04 Oct 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
The message of standing firm for the truth, received from Karbala.
मौलाना कमर सुल्तान। स्रोत : आयोजक
हजपुरा। सम्मनपुर क्षेत्र के कटघर कमाल गांव स्थित इमामबाड़ा तस्कीने में मजलिसे चेहलुम का आयोजन किया गया। यह मजलिस सैयद आसिफ हुसैन मरहूम के ईसाले सवाब के लिए आयोजित हुई। इसमें कर्बला की कुर्बानियों के साथ मां-बाप की अजमत और बच्चों की तालीम पर संदेश दिया गया।
विज्ञापन

मजलिस की शुरुआत मौलवी मीर तालिब ने तिलावते कलाम पाक से की। इससे पहले रजा अब्बास मय हमनवां ने सोजख्वानी पेश की। पहली मजलिस को मौलाना सैयद बकी जाफरी ने खिताब किया। उन्होंने मां-बाप की अजमत पर रोशनी डालते हुए कहा कि दुनिया में उनका मर्तबा बेहद बुलंद है। मरहूमों के ईसाले सवाब का बेहतर जरिया जिक्रे कर्बला है। कर्बला का वाकया अपनों के इंतकाल का गम सहने का हौसला देता है।
विज्ञापन

दिल्ली से आए मौलाना सैयद कमर सुल्तान ने इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की कुर्बानी का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इमाम हुसैन ने कुर्बानी देकर दीन-ए-इस्लाम की हिफाजत का संदेश दिया। बच्चों की तालीम पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा इंसान के लिए तरक्की के रास्ते खोलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजलिस के अंतिम दौर में शहीदाने कर्बला की कुर्बानियों और त्याग का विस्तार से जिक्र हुआ। इससे माहौल गमगीन हो गया। अकीदतमंदों ने शिरकत कर शहीदाने कर्बला को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed