फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The market was buzzed, shopkeepers were happy

गुलजार हो गए बाजार, खुश हुए दुकानदार

Tue, 01 Jun 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
The market was buzzed, shopkeepers were happy
अंबेडकरनगर। कोरोना संकट के चलते लगभग एक माह बाद मंगलवार को बाजार खुले, तो ग्राहकों से बाजार गुलजार हो गए। सुबह से खरीदारी के लिए लोगों का बाजारों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। बाजारों में चहल-पहल बढ़ने से दुकानदारों के भी चेहरे पर चमक आ गई। उधर, कोरोना को देखते हुए दुकानदारों ने दुकानों पर विशेष व्यवस्था की थी। दुकान के बाहर ही न सिर्फ सैनिटाइजर, बल्कि मास्क भी रखे हुए थे। बगैर सैनिटाइज किए किसी को भी दुकान के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था।
विज्ञापन

लगभग एक माह के लंबे अंतराल के बाद प्रदेश सरकार ने अनलॉक शुरू किया, तो मंगलवार को बाजार गुलजार हो गए। अनलॉक को देखते हुए दुकानदारों ने सोमवार को ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली थीं। विशेष सफाई के साथ ही दुकानों को पूरी तरह सैनिटाइज भी किया गया था। मंगलवार को सुबह जब दुकानें खुलीं, तो दुकानदारों के चेहरे खिले हुए थे। उन्हें उम्मीद थी कि अनलॉक के पहले ही दिन से बड़ी संख्या में ग्राहकों का आना प्रारंभ हो जाएगा। उम्मीद सही साबित हुई। सुबह से ही ग्राहकों ने बाजारों में पहुंचकर खरीदारी शुरू कर दी, जो देर शाम तक चलती रही। यहां तक कि दोपहर में आई आंधी के बीच हुई बारिश का भी असर खरीदारी पर नहीं पड़ा। बाजारोें मेें चहल-पहल बढ़ने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के शहजादपुर के बर्तन व्यवसायी राजेश कुमार गुप्ता व कपड़ा व्यवसायी इम्तियाज हुसैन ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि लंबे समय के बाद बाजार ग्राहकों से गुलजार हुए, यह देखकर काफी प्रसन्नता हो रही है। कहा कि अब भगवान से यही विनती है कि कोरोना महामारी पूरी तरह समाप्त हो जाए और पूर्व की तरह ही दुकानें खुली रहें। इसके अलावा भीटी, कटेहरी, बसखारी, टांडा समेत अन्य बाजारों में भी पूरे दिन लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहकों के लिए थी विशेष व्यवस्था
कोरोना संकट को देखते हुए दुकानों पर ग्राहकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। शहजादपुर के रेडीमेड व्यवसायी नाजिम अली ने कहा कि कोरोना को देखते हुए दुकान के बाहर ही सैनिटाइजर रखा गया है। जो भी दुकान में आ रहा था, उसे पहले सैनिटाइज किया जा रहा था। इसके अलावा मास्क की भी व्यवस्था की गई थी। किराना दुकानदार कमला जायसवाल ने कहा कि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए दुकान के बाहर ही सैनिटाइजर रखा गया था। उन्हें सैनिटाइज के बाद ही दुकान के अंदर जाने दिया जा रहा था। कहा कि आगे भी इस प्रकार की व्यवस्था जारी रहेगी।
अनलॉक होने से मिली राहत
सराफा व्यवसायी वीरेंद्र सेठ की दुकान पर आभूषण खरीदने पहुंचीं श्रद्धा व रिचा ने कहा कि अनलॉक होने से काफी राहत मिली है। सहालग का मौसम है, ऐसे में वैवाहिक आयोजन के लिए खरीदारी में मुश्किलें हो रही थीं। अब जबकि बाजारें खुल गई हैं, तो इससे खरीदारी में आने वाली समस्या दूर हो गई। कपड़े की दुकान पर मिले अजय कुमार व रंजीत ने कहा कि आंशिक कर्फ्यू के चलते बाजार बंद थे। घर में वैवाहिक आयोजन है। दुकानें बंद होने से दिक्कतें हो रही थीं। कहीं बाजार फिर से न बंद हो जाए, इस आशंका में पहले ही दिन सभी जरूरी खरीदारी में जुट गए।

उपभोक्ताओं का रखा जा रहा ख्याल
शहजादपुर के प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी मोहम्मद जमाल ने कहा कि कोरोना संकट को देखते हुए ग्राहकों की सेहत का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। कहा कि दुकान खोलने से पहले उसे पूरी तरह सैनिटाइज किया गया। इसके अलावा दुकान के बाहर ही सैनिटाइजर व मास्क की भी व्यवस्था की गई है। सोशल डिस्टेंसिंग का भी इस दौरान विशेष पालन किया जा रहा है। रेडीमेड व्यवसायी संतोष कुमार ने कहा कि ग्राहकों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं। शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed