फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The kingpin of the miscreants active on the expressway reached the high

एक्सप्रेसवे पर सक्रिय बदमाशों का सरगना ऊंची पहुंच वाला

Sun, 03 Jul 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The kingpin of the miscreants active on the expressway reached the high
अंबेडकरनगर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रात में घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों के गैंग का सरगना ऊंची पहुंच वाला है। सूत्रों से खबर मिली है कि वह स्वयं तो सड़क पर नहीं उतरता है, लेकिन उसके शातिर गुर्गे डीजल चोरी व लूट की वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम देते आ रहे हैं। बाकायदा संगठित अपराध को ऐसे में एक्सप्रेसवे पर अंजाम दिया जा रहा है। इस काकश को तोड़ने के लिए निश्चित रूप से एक्सप्रेसवे से जुड़े सभी जिलों की पुलिस टीम को संयुक्त अभियान छेड़ने की जरूरत है। खास तौर पर टोल व फूड प्लाजा के निकट सादी वर्दी में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर बदमाशों को पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रात में बदमाशों के गैंग के सक्रिय होने का खुलासा बीते दिन हुआ। सिर्फ अमर उजाला के हाथ लगी इस खबर में पता चला था कि छह से सात बदमाशों का एक गैंग पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सक्रिय है। इस गैंग के सदस्य रात होते ही अंबेडकरनगर के अलावा सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी व लखनऊ जनपद के क्षेत्रों में सक्रिय हो जाते हैं।
विज्ञापन

वे इसके बाद जहां-तहां खड़े मिले ट्रकों की टंकी से डीजल या तो चोरी से या फिर जबरन निकाल लेते हैं। इसके बाद अब यह जानकारी मिली है कि बदमाशों का यह गैंग बाकायदा संगठित ढंग से काम कर रहा है। इन बदमाशों का एक सरगना है, जो स्वयं सड़क पर उतरकर अपराध नहीं करता। वह ऊंची पहुंच वाला बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गैंग सरगना के अधीन ही उसके गुर्गे बेखौफ होकर डीजल चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम देते आ रहे हैं। इन्हीं अपराधों के बूते सरगना की आर्थिक प्रगति तेजी से हुई है। वह डीजल बिक्री से आने वाली राशि का मामूली बंटवारा गुर्गों को करता है। जबकि रकम का बड़ा हिस्सा वह स्वयं लेता है। सूूत्रों का यह भी कहना है कि ऊंची पहुंच के चलते ही पुलिस सरगना तक कभी पहुंच नहीं पाती।

खबर छपते ही सामने आया दर्द
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बदमाशों के सक्रिय होने की खबर प्रकाशित होते ही जिला ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष आलोक सिंह आगे आये। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बीते माह ही चार गाड़ियों से तेल निकाल लिया गया। टोल कर्मियों से इसकी शिकायत की गई। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। कवि धीरेंद्र पांडेय क्षणिक ने लिखा कि नये नवेेले बने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की यही कहानी है। आये दिन कोई न कोई घटना सुनाई पड़ती है। ज्योतिषाचार्य मृत्युंजय ने कहा कि एक्सप्रेसवे पर ऐसे माहौल में कहीं भी वाहन रात में या फिर सुबह नहीं रोकना चाहिए। इससे कोई भी हादसा हो सकता है। कई अन्य यूजर ने भी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बदमाशों के सक्रिय होने के खतरे से अपनी चिंता जताते हुए कहा कि इन्हीं सबके चलते वे रात में समय लखनऊ या दिल्ली से वापसी में अयोध्या होकर आने को प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed