{"_id":"6612d2f29e6715b30509ee59","slug":"the-joy-of-eid-is-visible-shopping-picks-up-pace-ambedkar-nagar-news-c-91-slko1001-113429-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दिखने लगा ईद का उल्लास, खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दिखने लगा ईद का उल्लास, खरीदारी ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ईद पर्व का उल्लास अब जिले में दिखने लगा है। कपड़े, जूता चप्पल, शृंगार के सामान समेत पर्व से संबंधित सामग्रियों की खरीदारी तेज हो चली है। इसके साथ ही पर्व के मुख्य पकवान सिंवई की भी जगह-जगह दुकानें सज गई हैं। कानपुर व वाराणसी की सिंवई की धूम है।
मुकद्दस रमजान में इबादत में व्यस्त लोगों ने अब खुशियों के त्योहार ईद को उल्लासपूर्वक मनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पर्व के उल्लास में किसी भी प्रकार की कमीं न रहने पाए इसके लिए कई चरण में खरीदारी का दौर चल रहा है। इसी का नतीजा है कि अकबरपुर समेत जिले की अन्य बाजारें पूरे दिन खरीदारों से गुलजार रहती हैं। इससे दुकानदारों के चेहरे पर भी चमक दिख रही है।
शहजादपुर के कपड़ा व्यवसायी राजकुमार व हाजी जमाल ने कहा कि कॉटन के सूट के साथ ही सिल्क व बनारसी सूटों व साड़ियों की मांग अधिक है। पांच सौ रुपये से डेढ़ हजार रुपये तक कॉटन तो ढाई हजार से 15 हजार रुपये तक बनारसी कपड़े बिक रहे हैं। इसके अलावा टांडा टेरीकाॅट भी इन सबके बीच अपनी पहचान बनाए हुए है। 50 रुपये से लेकर 150 रुपये प्रति मीटर तक टांडा टेरीकाॅट बिक रहा है।
विज्ञापन
रेडीमेड कपड़ों के दुकानदार नाजिम अली व उदय कुमार ने कहा कि चिकन के कुर्ते व कुर्ती की मांग अधिक है। इसके अलावा कोलकाता व लखनऊ के कुर्ते भी लोग बढ़-चढ़कर खरीद रहे हैं। यह कुर्ते व कुर्ती पांच सौ रुपये से ढाई हजार रुपये तक में बिक रहे हैं। इसके साथ ही जींस व टी शर्ट की मांग भी युवाओं के बीच है। इसके अलावा जूता चप्पल व शृंगार की दुकानों पर भी पूरे दिन खरीदारों की भीड़ लगी रहती है।
बनारस व कानपुर सिंवई की धूम
ईद पर्व के मुख्य पकवान सिंवई की भी बढ़-चढ़कर लोगों ने खरीदारी शुरू कर दी है। शहजादपुर के सिंवई दुकानदार मोहम्मद नईम ने कहा कि कानपुर व वाराणसी की सिंंवई की मांग अधिक है। 50 रुपये से लेकर दो सौ रुपये प्रति किग्रा. की दर से इस प्रकार की सेंवई बिक रही हैं। लखनऊ व मेरठ की बनी सेंवई भी 40 रुपये से 120 रुपये प्रति किग्रा. बिक रही हैं। इन सबके बीच लच्छा सिंवई भी अपनी जगह बनाए हुए हैं। 60 रुपये से 150 रुपये प्रति किग्रा. में यह सिंवई यहां खरीदी जा रही है।