फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The history of Durga Puja is 44 years old in Tanda Nagar

टांडा नगर में 44 वर्ष पुराना है दुर्गापूजा का इतिहास

Thu, 29 Sep 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The history of Durga Puja is 44 years old in Tanda Nagar
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। सरयू की गोद में बसे टांडा नगर में दुर्गापूजा का इतिहास करीब चार दशक पुराना है। पर्वों को लेकर कई उतार-चढ़ाव देख चुके इस नगर में दुर्गापूजा की धूम रहती है। पूजा पंडालों की संख्या 150 के पार पहुंच चुकी है। प्रत्येक वर्ष श्रद्धालु पूरे उल्लास के साथ नवरात्रि में देवी प्रतिमाओं की स्थापना करते हैं। इसके बाद परंपरा के अनुसार प्रतिमाओं का विसर्जन होता है।
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार टांडा नगर में दुर्गापूजा की शुरुआत वर्ष 1978 से हुई। छज्जापुर दक्षिण निवासी डॉ. सीआर विश्वास ने सबसे पहले थिरुआ पुल के निकट पंडाल सजाकर देवी प्रतिमा स्थापित की थी। वर्ष भर बाद कस्बा मोहल्ले में बल्ली सेठ ने दूसरी तो गयाप्रसाद गुप्त, तामेश्वर बजाज, राधेश्याम व बाबूलाल ने मिलकर तीसरी प्रतिमा स्थापित कराई। इसके बाद से नगर में पूजा पंडालों के बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन

वर्ष 1988 में छज्जापुर दक्षिण में दुर्गाप्रसाद के आवास के निकट प्रतिमा स्थापना का विवाद काफी सुर्खियों में रहा। विवाद इतना बढ़ गया कि शिकायत तत्कालीन मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह तक पहुंच गई। उनके हस्तक्षेप के बाद नगर में यह 13वीं प्रतिमा स्थापित हुई थी। पहली बार वर्ष 1993 में केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति का गठन हुआ। इसमें मधुवन यादव व घिसियावन को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मौजूदा समय में महासमिति के अध्यक्ष विशाल माझी व महामंत्री दिनेश मौर्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासमिति के अध्यक्ष विशाल माझी का कहना है कि सनातन धर्म की इस परंपरा को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाया जा रहा है। टांडा नगर में हिंदू व मुस्लिम की मिश्रित आबादी है। कुछ मौकों को छोड़ दिया जाए तो यहां सामाजिक सौहार्द्र के बीच तीज-त्योहार मनाए जाते हैं। एक-दूसरे के आयोजन में यहां सभी धर्म के लोग बराबर की भागीदारी करते हैं। इसके चलते ही यहां पर्व का उल्लास और ज्यादा निखरकर सामने आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed