फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The government of the village should be in such hands, which should do all-round development

ऐसे हाथों में हो गांव की सरकार, जो करे चौतरफा विकास

Wed, 14 Apr 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
The government of the village should be in such hands, which should do all-round development
जलालपुर। गांव की सरकार की कमान ऐसे हाथों में होनी चाहिए, जो चौतरफा स्तर पर गांव का समुचित विकास कराने के साथ ही शिक्षा का उजियारा भी वंचित इलाकों के बच्चों तक पहुंचाएं। जीत के बाद विकास कार्य की कसौटी को जाति व धर्म के पैमाने पर न कसा जाए। कुछ इसी प्रकार की चुनावी चर्चा ग्राम पंचायतों में जगह जगह जुटे मतदाताओं के बीच चौपालों में सुनायी पड़ रही हैं। मतदान की तारीख करीब आने के साथ ही योग्य प्रत्याशी को जिताने के प्रति मतदाताओं में जागरूकता भी इस बार ज्यादा दिखायी पड़ रही है। बुधवार को अमर उजाला टीम जलालपुर तहसील के पिंडोरिया गांव पहुंची।
विज्ञापन

चुनावी चर्चा में जुटे बृजेश, अशोक व उमेश ने कहा कि ग्राम पंचायत प्रतिनिधि ऐसा होना चाहिए, जो बगैर किसी भेदभाव के निष्पक्ष ढंग से विकास करे। गांव का चहुमुखी विकास कराने का जज्बा रखता हो। योग्यता के आधार पर ऐसे ही प्रत्याशी को चुनने के लिए इस बार मतदान किया जाएगा। धीरेंद्र, रामप्रताप व ओमप्रकाश ने कहा कि चुनाव के दौरान जो वायदे किए जा रहे हैं, उन्हें जीत हासिल करने के बाद पूरा करने वाला ही वास्तविक तौर पर जीतने का हकदार बनना चाहिए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पिण्डोरिया
कथनी करनी में नही होगा अंतर
चुन्नीलाल ने कहा कि मेरी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। मैं जो वायदा करता हूं, उसे जरूर पूरा करता हूं। चुनाव प्रचार के दौरान जो वायदा कर रहे हैं, उसे यदि मुझे जीत हासिल होती है, तो उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। किसी को किसी भी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होगा चहुमुखी विकास
किशन कुमार ने कहा कि यदि मुझे जीत हासिल होती है, तो बगैर किसी भेदभाव के निष्पक्ष ढंग से गांव का चहुमुखी विकास करना प्राथमिकता में शामिल होगा। मेरा मानना है कि यदि ग्रामीण खुशहाल होंगे, तो गांव का विकास भी तेजी से होगा। ऐसे में ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करना प्राथमिकता में शामिल होगा।
ग्राम पंचायत नूरपुर कला
दूर होगा पेयजल संकट
नरेंद्र ने कहा कि गांव में जलभराव व पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इसे दूर कराना प्राथमिकता में शामिल होगा। जलभराव की समस्या दूर करने के लिए न सिर्फ क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत की जाएगी, बल्कि नई नालियों का भी निर्माण कराया जाएगा। पेयजल समस्या को भी दूर किया जाएगा।
आवागमन व्यवस्था होगी मजबूत
प्रेमचंद्र ने कहा कि गांव में आवागमन व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। यदि जीत हासिल होती है, तो न सिर्फ संपर्क मार्ग का निर्माण कराएंगे, बल्कि गांव की गलियों को सीसी भी कराएंगे। साथ ही खड़ंजे का निर्माण भी कराएंगे। किसी को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे।
ग्राम पंचायत पाभीपुर
मजबूत करेंगे आपसी सौहार्द
रामअशीष ने कहा कि गांव में आपसी सौहार्द बनाने रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। छोटे छोटे विवादों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएंगे। इसके साथ ही बगैर किसी भेदभाव के निष्पक्ष ढंग से गांव का चहुंमुखी विकास कार्य कराएंगे। पेयजल, प्रकाश, जलभराव जैसी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएंगे।
साफ सफाई पर देंगे विशेष ध्यान
रामअवतार ने कहा कि गांव में स्वच्छ व स्वस्थ माहौल बनाने के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान देंगे। परिषदीय विद्यालय से लेकर गांव में साफ सफाई सुनिश्चित करेंगे। खुले में शौच रोकने के लिए अधिक से अधिक शौचालय का निर्माण कराएंगे।
ग्राम पंचायत फुलवारी
पात्रों को दिलाएंगे योजना का लाभ
रवींद्र कुमार ने कहा कि पात्रों को आवासीय योजना का अधिक से अधिक मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। पात्रों को ही योजना का लाभ मिल सके, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। गांव में साफ सफाई व्यवस्था को भी सुदढ़ करेंगे।

विद्यालयों की सुधारेंगे दशा
प्रदीप कुमार ने कहा कि परिषदीय विद्यालय की दशा व दिशा सुधारने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। छात्र-छात्राओं को योजनाओं का समुचित लाभ मिले, इसे लेकर भी समुचित कदम उठाया जाएगा। मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का रोजगार मिल सके, इसके लिए पूरी गंभीरता दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed