फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The girl jumped into the river from the Birhar Ghat bridge

बिड़हर घाट पुल से युवती ने नदी में लगाई छलांग

Mon, 05 Sep 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Sep 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The girl jumped into the river from the Birhar Ghat bridge
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के बिड़हर घाट पुल से रविवार को एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। जानकारी होते ही पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश में जुट गई। अंधेरा होने तक युवती का सुराग नहीं लग सका था।
विज्ञापन

युवती की पहचान जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के परवरडीह निवासी सुष्मिता के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुष्मिता रविवार करीब ढाई बजे साइकिल से एक अन्य युवती के साथ बिड़हरघाट पुल पहुंची। यहां पर साइकिल खड़ी करने के बाद दोनों पुल की रेलिंग के करीब गईं।
विज्ञापन

पुल से गुजर रहे लोगों का लगा कि शायद दोनों वैसे ही नदी देखने के लिए रुकी हैं। इस बीच एक युवती ने नदी में छलांग लगा दी। साथ गई युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय तिवारी ने बताया कि तलाश कराई जा रही है। अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। दूसरी युवती से उसके नदी में कूदने के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed