फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The general public is fed up with the policies of the central and state government.

केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त

Mon, 04 Oct 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The general public is fed up with the policies of the central and state government.
अंबेडकरनगर के पटेलनगर में सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत करते पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त हो चुकी है। आये दिन प्रदेेश में हो रहे हत्या व बलात्कार की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है। आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र यादव ने रविवार को जिला मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। कहा कि कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव को देखते हुए तैयारियों में जुट जाएं, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किए गए वायदे सिर्फ हवा हवाई साबित हुए। न तो युवाओं को रोजगार मिल रहा है और न किसानों को उनका हक। लंबे समय से किसान अपने हक को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। सरकार की मौजूदा नीतियों से किसी का भला होने वाला नहीं है। प्रदेश सरकार सिर्फ मौखिक रूप से विकास का दावा करती है। धरातल पर दिखाने को उसके पास कुछ नहीं है। कहा कि प्रदेश में पुलिस निरंकुश हो गई है। जनता की रक्षा करने की बजाए उसे ही पीटा जा रहा है। इस तरह की ज्यादती ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि कार्यकर्ता गांव गांव जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की नकारात्मक नीतियों से जनता को अवगत कराएं। इससे पहले राष्ट्रीय प्रवक्ता के जनपद आगमन पर पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा, पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शिवबाबा में स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र ने शिवबाबा का दर्शन किया। मौके पर ब्लाक प्रमुख विकास यादव, अजित कुमार यादव, आत्रेय सिंह, धर्मेन्द्र यादव, अवधेश गौतम, जयप्रकाश यादव, मो. अकमल जुगनू, अजय गौतम एडवोकेट, बृजेश यादव, आदि मौजूद रहे। यादवनगर चौराहे व कटेहारी बाजार में भी राष्ट्रीय प्रवक्ता का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed