{"_id":"587a673e4f1c1b2e53ba7f71","slug":"the-farm-worker-killed-from-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में काम कर रहे मजदूर की ठंड से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में काम कर रहे मजदूर की ठंड से मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 14 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
जलालपुर में ठंड से किसान की मौत के बाद शनिवार को विलाप करते परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र जलालपुर में खेत में काम कर रहे एक मजदूर की शनिवार को ठंड लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, जानकारी होने पर एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार व लेखपाल ने गांव पहुंचकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। साथ ही पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
ताहापुर गांव निवासी गंगाराम (35) पुत्र रामलाल शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब गांव के बाहर स्थित गन्ने के खेत में अन्य मजदूरों के साथ काम कर रहा था। कुछ देर काम करने के बाद उसने साथ काम कर रहे मजदूरों को बताया कि उसे तेज ठंड लग रही है। साथी मजदूरों ने आसपास मौजूद पत्ती आदि जुटाकर जलाया और गंगाराम से उसके सामने बैठने को कहा।
विज्ञापन
गंगाराम अलाव की तरफ बढ़ा ही था कि बेहोश होकर खेत में गिर पड़ा। यह देख अन्य मजदूर सन्न रह गए। घटना की जानकारी होते ही रोते-पीटते परिवारीजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी नगपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने गंगाराम को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजनों के अनुसार गंगाराम की मौत ठंड लगने से हुई।
विज्ञापन
जानकारी होने पर एसओ परमानंद राम दलबल के साथ अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि प्रत्यक्ष तौर पर कोई चोट नहीं थी। उधर, एसडीएम विवेक मिश्र के निर्देश पर नायब तहसीलदार विनोद कुमार सिंह क्षेत्रीय लेखपाल के साथ गांव पहुंचे।
उन्होंने परिवारीजनों व ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के साथ ही खेत पहुंचकर भी जायजा लिया। नायब तहसीलदार ने बताया कि जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी जाएगी। एसडीएम विवेक मिश्र ने बताया कि मजदूर की मौत की जानकारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जो तथ्य सामने आएगा, उसी के अनुरूप आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। साथ ही पीड़ित परिवार को शासन से जो भी मदद हो सकेगी उपलब्ध कराई जाएगी।