फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The doors of Lakshmi-Ganesh pandals opened, devotees gathered

खुले लक्ष्मी-गणेश पंडालों के पट, जुटे श्रद्धालु

Wed, 03 Nov 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The doors of Lakshmi-Ganesh pandals opened, devotees gathered
अंबेडकरनगर। जय मां काली व जय मां लक्ष्मी के साथ ही भगवान गणेश के जयकारों से बुधवार को जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह स्थापित पूजा पंडाल गूंजते रहे। पूजा पंडालों में भगवान गणेश, लक्ष्मी व काली की प्रतिमाओं की स्थापना के बाद कपाट खुलते ही पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का सुबह से ही पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चलता रहा। पूजा पंडालों पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए पूजा समितियों द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई थीं।
विज्ञापन

दीपावली पर्व पर वैसे तो घर-घर भगवान गणेश व मां लक्ष्मी के साथ ही मां काली की पूजा होती है, लेकिन बीते कुछ वर्षों से पूजा पंडालों में प्रतिमाओं की स्थापना कर पूजन-अर्चन का दौर प्रारंभ हो गया है। पूर्व में सिर्फ शहरी क्षेत्रों में ही पूजा पंडाल की स्थापना कर पूजन अर्चन का दौर चलता था, लेकिन अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजा पंडाल स्थापित किए जाने लगे हैं।
विज्ञापन

इस बीच रोशनी के पर्व पर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह पूजा पंडाल में भगवान गणेश, मां लक्ष्मी व काली की प्रतिमा स्थापित कर पूजन-अर्चन के लिए मंगलवार देर शाम पूजा पंडालों के पट खोल दिए गए। देर शाम से ही श्रद्धालुओं का पूजन-अर्चन के लिए पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। यह दौर बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पूजा पंडालों पर पहुंचकर माथा टेका और पुष्प अर्पित कर मन्नत मांगी। पूजा पंडालों पर बज रहे भक्ति गीतों व भगवान गणेश व लक्ष्मी के जयकारों से समूचा माहौल भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed