फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The death of a child crushed by a tractor-trolley

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर बालक की मौत

Fri, 20 Jan 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 20 Jan 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
The death of a child crushed by a tractor-trolley
सड़क दुर्घटना - फोटो : symbolic

स्थानीय थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव के निकट शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल कर आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही 100 नंबर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिवारीजन शव को लेकर सेमरी गांव चले गए। घटना को लेकर पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


सेमरी गांव निवासी मोहर्रम अली की महरुआ बाजार में बिसातखाने की दुकान है। बाजार में ही उनके बड़े भाई मोहम्मद मकान बनवाकर रहते हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार को देर शाम मोहम्मद सेमरी गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर गिट्टी लादकर महरुआ बाजार ले जा रहे थे। ट्रैक्टर पर मोहम्मद के साथ मोहम्मद अली का आठ वर्षीय पुत्र जीशान भी बैठा था।
विज्ञापन


खड़हरा गांव के पास वे लोग पहुंचे ही थे कि अचानक जीशान ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। मोहम्मद जब तक ट्रैक्टर में ब्रेक लगाता, मासूम वह ट्रॉली के पहिए के नीचे आ चुका था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से मौके पर अफरा-तफरी व चीख पुकार मच गई। खड़हरा गांव के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए। तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी गई। जानकारी होते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची। इस बीच परिवारीजन ट्रैक्टर-ट्रॉली मौके पर छोड़ शव लेकर गांव चले गए। परिवारीजनों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed