{"_id":"6853021a012c1f2d4e0df759","slug":"the-company-dug-up-the-soil-without-permission-investigation-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-136866-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कंपनी ने बिना अनुमति खोद डाली मिट्टी, जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कंपनी ने बिना अनुमति खोद डाली मिट्टी, जांच
Wed, 18 Jun 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 18 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। तहसील भीटी क्षेत्र के ग्राम रेउना में पिछले काफी दिनों से हो रहे अवैध खनन की शिकायत डीएम अनुपम शुक्ला तक पहुंची। आनन फानन में खनन विभाग व तहसील प्रशासन ने मौके पर जांच की। इस दौरान बिना किसी अनुमति के 10 हजार वर्ग मीटर मिट्टी का अवैध खनन मिला। इ
स मिट्टी का इस्तेमाल गोरखपुर की कंस्ट्रक्शन कंपनी ने एफसीआई के निर्माणाधीन भवन के लिए किया है। विभाग की ओर से नोटिस जारी किया गया है। भीटी के रेउना गांव में गाटा संख्या एक किमी रकबा 5.4450 हेक्टेयर राजस्व अभिलेख में तालाब के खाते में अंकित है। इस तालाब को मत्स्य पालन के लिए सुरजूपुर गांव के निवासी सुभाष चंद्र को 10 वर्ष के लिए पट्टे पर दिया गया है। इस जमीन पर पिछले कई दिनों से पोकलैंड मशीन लगाकर मिट्टी का खनन किया जा रहा था। इसकी शिकायत तहसील स्तर पर व खनन विभाग को भी की गई थी, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई कार्रवाई नहीं की।
सोमवार को इस पूरे प्रकरण की जानकारी डीएम को हुई, जिसके बाद उन्होंने जांच के निर्देश दिए। खनन अधिकारी कमलेश साहू, नायब तहसीलदार भीटी कृष्ण कांत मिश्र और राजस्व निरीक्षक महरुआ ने जांच में पाया कि तालाब उबड़-खाभड़ है। मत्स्य पालन के लिए आवंटी की ओर से अपनी सहमति से राज कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड गोरखपुर को मिट्टी की खुदाई के लिए दी गई थी। राज कंस्ट्रक्शन की ओर से मौके पर करीब 10 हजार वर्ग मीटर खनन किया गया है। इसके लिए कंपनी ने अनुमति लेना भी मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
हालांकि, जांच में अफसरों को मौके पर खनन करते हुए कोई वाहन नहीं मिला था। अब विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश उप खनिज (परिहार) नियमावली-2021 के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है। खनन अधिकारी कमलेश साहू ने बताया कि नोटिस भेजा जा रहा है।