{"_id":"67fa9e7da4dbf182630c613c","slug":"the-champion-team-will-get-a-cash-prize-of-rs-180-lakh-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-132613-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चैंपियन टीम को मिलेगा 1.80 लाख रुपये नकद पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चैंपियन टीम को मिलेगा 1.80 लाख रुपये नकद पुरस्कार
Sat, 12 Apr 2025 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 12 Apr 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
राजकीय हवाई पट्टी पर की जा रही ग्राउंड की सफाई।
अंबेडकरनगर। 20 से 24 अप्रैल होने वाले 47वें राष्ट्रीय पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अविनाश सिंह ने की। समस्त समितियों के अब तक के कार्यों की प्रगति जानी। सीएमओ को खिलाड़ियों के ठहरने के स्थल व प्रतियोगिता स्थल पर पर मयस्टाफ स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि मौसम को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी और ओआरएस भी रखे जाएं। डीपीआरओ, ईओ टांडा, अकबरपुर स्वच्छता बनाएं रखें। ग्राउंड स्थल पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाने व आकर्षक सजावट की जाए। डीएम ने बताया कि विजेता टीम को 1,80,000 रुपये का नकद पुरस्कार व रनरअप टीम को 1,26,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। तृतीय व चतुर्थ स्थान पाने वाली टीमों को 90–90 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसी के साथ एसएआई ने हैंडबॉल के खिलाड़ियों को नौकरी के लिए 180 सीटें सुरक्षित की हैं।
देश के विभिन्न प्रदेशों से आ रही टीमों से समन्वय के लिए आयोजन सचिव डॉ. हनुमान सिंह को प्रत्येक टीम के कोच और टीम मैनेजर का संपर्क सूत्र मोबाइल नंबर शीघ्र प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि संबंधित टीमों के नोडल अधिकारियों को अपने-अपने टीमों से समन्वय कर उनके आने पर उच्च स्तरीय व्यवस्थाएं समय से बेहतर ढंग से उपलब्ध कराई जाएं। बैठक में सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. सदानंद गुप्ता, सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बॉक्स
सैकड़ों सफाई कर्मचारी तैयारियों में लगे
राजकीय हवाई पट्टी पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए नगर पालिका अकबरपुर टांडा के साथ पंचायती राज विभाग के सैकड़ों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को ग्राउंड पर घास छिलाई के साथ समतलीकरण का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के लिए एएसपी पश्चिमी विशाल कुमार पांडेय ने आयोजन सचिव, एआरटीओ समेत अन्य लोगों के साथ बैठक कर समीक्षा की।