फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The Bypass will ger rid of jam

जाम से निजात को बनेगा बाईपास

Mon, 18 Jan 2016 12:04 AM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन

टांडा से बांदा तक बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत इसका निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसमें सिझौली गांव के पास एक अंडरपास के साथ ही रेल लाइन व तमसा नदी पर एक-एक पुल भी बनेगा। यह बाईपास जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाले अधिकतर मार्गों से जुड़ा रहेगा।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर लंबे समय से जाम लगने का संकट लगातार बना है। इसे देखते हुए करीब आधा दशक पूर्व नगर के बीच स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज भले बनवा दिया गया लेकिन जाम की समस्या फिर भी दूर नहीं हुई। वाहनों की संख्या बढ़ने से रोज अकबरपुर नगर में घंटों जाम लगा रहता है।
विज्ञापन


बीते दिनों टांडा से होकर बांदा तक राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कराना तय हुआ। करीब एक साल पहले से निर्माण कार्य शुरू भी है। जिले में इसकी जिम्मेदारी प्राधिकरण ने गोकुल कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी को दी गई है। टांडा से अकबरपुर मार्ग पर तथा अकबरपुर से सुल्तानपुर को जाने वाले महरुआ मार्ग पर काम भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों ही सर्वे में तय हुआ था कि इस राजमार्ग को अकबरपुर नगर के बाहर से होकर गुजारा जाएगा। इसके लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी कर संबंधित किसानों को मुआवजा देने का कार्य भी चल रहा है।

इस निर्माण के तहत नगर के बाहरी क्षेत्रों में 12 किलोमीटर लंबे बाईपास मार्ग का निर्माण तय हुआ है। एनएच अधिकारियों की मानें तो बाईपास अकबरपुर टांडा मार्ग पर विजयगांव के पास से शुरू होगा।

टांडा के जुबेर चौराहे को एनएच अधिकारियों ने केंद्र मानते हुए बताया कि 13 वें किलोमीटर पर विजयगांव से निकलने वाला यह बाईपास मार्ग अकबरपुर महरुआ मार्ग के किलोमीटर संख्या 25 पर जाकर निकलेगा।

यह बाईपास अकबरपुर टांडा मुख्य मार्ग के अलावा अकबरपुर बसखारी आजमगढ़ मार्ग, अकबरपुर जलालपुर मार्ग, अकबरपुर मालीपुर मार्ग, अकबरपुर दोस्तपुर मार्ग के अलावा अकबरपुर महरुआ सुल्तानपुर मार्ग को एक दूसरे से सीधे जोड़ देगा।

इससे इन सभी मार्गों से होकर आने-जाने वाले वाहनों को नगर सीमा में प्रवेश किए बगैर एक दूसरे मार्ग पर जाने की सुविधा मिल सकेगी।

टांडा, आजमगढ़ व जलालपुर समेत मालीपुर की तरफ से आने वाले जिन वाहनों को महरुआ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ व इलाहाबाद जाना होगा, उन्हें इस बाईपास के बनने के बाद अकबरपुर नगर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं रहेगी।


इसी प्रकार इन गैर जनपदों से आने वाले जिन वाहनों को जिले के इन कस्बों के अलावा बस्ती, आजमगढ़ आदि जनपद जाना होगा, उन्हें भी अकबरपुर नगर के बाहर से जाने की आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed