फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The bus trampled the bike rider, died

बस ने बाइक सवार मजदूर को रौंदा, मौत

Mon, 27 Dec 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
The bus trampled the bike rider, died
अंबेडकरनगर। मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे बाइक सवार युवक को निजी बस ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकरोहर गांव निवासी राजबली (25) बीती देर शाम बाइक से अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के पहितीपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि वह पहितीपुर में मजदूरी कर घर लौट रहा था। जब वह राजेपुर गांव के निकट पहुंचा, तभी अकबरपुर से सुल्तानपुर जा रही यात्रियों से भरी निजी बस ने उसे रौंद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी।

आरोप है कि सूचना के लगभग एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इससे वहां मौजूद ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त हो गई। इस बीच घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में युवक की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed