फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The body of the young man who drowned in the Saryu was found after 44 hours

Ambedkar Nagar News: सरयू में डूबे युवक का 44 घंटे बाद शव मिला

Thu, 23 Apr 2026 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The body of the young man who drowned in the Saryu was found after 44 hours
कम्हरिया घाट पर सरयू नदी में स्नान करने के दौरान डूबे युवक प्रियांशु का शव मिलने के बाद रोते बि
राजेसुल्तानपुर। कम्हरिया घाट पर सरयू नदी में स्नान करने के दौरान डूबे युवक प्रियांशु उर्फ बॉबी गौतम का शव 44 घंटे की मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार को एसडीआरएफ टीम ने ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

क्षेत्र के गढ़वल पंडित का पूरा गांव निवासी प्रियांशु उर्फ बॉबी गौतम (22) बीते 21 अप्रैल को कम्हरिया घाट स्थित मंदिर पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में टेंट लगाने गए थे। काम समाप्त करने के बाद शाम को वह सरयू नदी में स्नान करने गए और गहरे पानी में डूब गए थे। रात हो जाने के चलते कुछ पता नहीं चल सका था। बुधवार सुबह छह बजे से एसडीआरएफ की 12 सदस्यीय टीम ने नदी में तलाशी अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

20 किलोमीटर के दायरे में पूरे दिन नदी में सर्च अभियान के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका था। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे से एसडीआरएफ ने खोज अभियान शुरू किया। दोपहर डेढ़ बजे नदी के किनारे एकत्रित लोगों ने डूबे हुए स्थान से पांच मीटर की दूरी पर एक शव देख शोर मचाया। एसडीआरएफ टीम ने शव को बाहर निकाला और परिजनों से उसकी पहचान प्रियांशु उर्फ बॉबी गौतम के रूप में कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मां कुसुम व पिता मुकेश के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि युवक का शव बरामद कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed