{"_id":"670e9b02aac8997f6f0e1a0e","slug":"the-body-of-an-unknown-person-was-found-in-a-pond-under-suspicious-circumstances-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-122889-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: तालाब में संदिग्ध हालात में मिला अज्ञात का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: तालाब में संदिग्ध हालात में मिला अज्ञात का शव
विज्ञापन
महरुआ में शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एकत्रित लोग। स्रोत-पुलिस विभाग
महरुआ (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के महरुआ बाजार के पास मंगलवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में मिला। पुलिस ने पहचान का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया।
मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण महरुआ बाजार से थाने की तरफ गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में एक अधेड़ का शव पड़ा था। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने पहचान के लिए तलाशी ली लेकिन कोई ऐसे कागजात नहीं मिले, जिससे उसकी पहचान हो सकती।
काफी देर तक आसपास के लोगों से पहचान का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, एसओ दिनेश सिंह ने बताया कि दो से तीन दिन पहले मौत हुई है। संबंधित व्यक्ति की उम्र लगभग 50 वर्ष है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। पहचान का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद)