फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The auspicious beginning of the month of Shravan from July 30, preparations in full swing

Ambedkar Nagar News: 30 जुलाई से श्रावण मास का शुभारंभ, तैयारी तेज

Mon, 20 Jul 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
The auspicious beginning of the month of Shravan from July 30, preparations in full swing
कटेहरी के ​शिवबाबा धाम में सोमवार को साप्ताहिक मेले के दौरान दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रद्धालु।स
आलापुर। भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास इस वर्ष 30 जुलाई से शुरू होगा। इसकी शुरुआत आयुष्मान योग में होने से धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व बढ़ गया है। यह संयोग पूजा-पाठ, व्रत, जप और रुद्राभिषेक के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य आशुतोष शुक्ला ने बताया कि आयुष्मान योग शुभ और कल्याणकारी होता है। इस योग में किए गए धार्मिक कार्य विशेष फलदायी माने जाते हैं। सावन की शुरुआत इसी योग में होने से भगवान शिव की पूजा-अर्चना का महत्व बढ़ जाता है। रुद्राभिषेक और व्रत भी अधिक फलदायी होंगे। श्रावण मास का पहला दिन बृहस्पतिवार को पड़ रहा है। इससे हरि (विष्णु) और हर (शिव) दोनों की आराधना का विशेष संयोग बन रहा है। बृहस्पतिवार भगवान विष्णु को समर्पित है, जबकि सावन शिव की उपासना का प्रमुख महीना है। यह संयोग विवाह, शिक्षा, संतान, रोजगार और गुरु ग्रह से जुड़े विषयों में पूजा के लिए अनुकूल है। श्रद्धालु पहले दिन सुबह स्नान के बाद शिव मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

श्रद्धालु शिव मंदिरों में दुग्धाभिषेक और पंचामृत से रुद्राभिषेक करेंगे। भगवान शिव को जल, दूध, पंचामृत और गंगाजल अर्पित किया जाएगा। शहद, बेलपत्र, धतूरा, आक के पुष्प और भांग भी चढ़ाए जाएंगे। सफेद चंदन और मौसमी फल भी अर्पित करने का विधान है। पूजा के दौरान ॐ नम: शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जप किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में चल रहीं तैयारियां
श्रावण मास के शुभारंभ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आलापुर क्षेत्र सहित जिले के प्रमुख शिव मंदिरों में व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मंदिरों की साफ-सफाई और सजावट का काम चल रहा है। जलाभिषेक के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed