फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The audience got excited seeing the staging of Phulwari Leela

Ambedkar Nagar News: फुलवारी लीला का मंचन देख झूम उठे दर्शक

Tue, 29 Nov 2022 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
The audience got excited seeing the staging of Phulwari Leela
टांडा (अंबेडकरनगर)। श्रीराम विवाह सेवा समिति मुबारकपुर के तत्वावधान में चौथे दिन जनक बाजार और फुलवारी लीला प्रसंगों का मंचन हुआ। सजीव मंचन देख दर्शक खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

राजा जनक के आमंत्रण पर गुरु विश्वामित्र के साथ राम व लक्ष्मण मिथिला जाते हैं। जनकपुर बाजार में दोनों को देखकर वहां के निवासी मोहित हो जाते हैं। वहां की नारी झरोखे से देखकर आपस में कहती हैं कि कितनी सुंदर जोड़ी है। सहज ही मन को मोहित कर लेती है। जनकपुरवासी राम व लक्ष्मण की जोरदार अगुवानी कर स्वागत करते हैं।
विज्ञापन

अगले दृश्य में विश्वामित्र के पूजन-अर्चन के लिए दोनों भाई पुष्प चुनने वाटिका पहुंचते हैं। वहां का माली उनसे कहता है कि प्रभु आप कष्ट न करिये, मैं पुष्प चुन देता हूं। उसी समय जनक नंदिनी के साथ सहेलियों का प्रवेश होता है। जानकी की प्रिय सखी दोनों भाइयों को देखकर मुग्ध हो जाती हैं। यह प्रसंग देख दर्शक झूम उठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दृश्य में सब सहेलियां जानकी को गौरी पूजन के लिए मंदिर ले जाती हैं। इस मंचन को सफल बनाने में चंदबली विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश मद्धेशिया, मनोज यादव, अनूप यादव व बालकिशुन सैनी आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed