{"_id":"f1d7085b2045537df1f0307077bb5ec8","slug":"the-air-grew-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवा से ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवा से ठंड बढ़ी
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की सुबह भी लोगों को गलन भरी ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह आसमान में बादल होने व हवा के चलते ठंड कुछ ज्यादा ही असरकारी रही। उधर मौसम में आए बदलाव ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं, लेकिन बढ़ती ठंड ने आम दिनचर्या भी प्रभावित कर दी है।
विज्ञापन
रविवार को भी पूरे दिन ठंड के आगे धूप बेअसर रही। सुबह के समय आसमान में बादलों की वजह से धूप काफी देर से निकली। हवा के चलते लोगों ने धूप में न बैठकर बंद कमरे में ही दुबके रहने में ज्यादा सुकून महसूस किया। मौसम में आए अचानक इस बदलाव ने आम दिनचर्या प्रभावित कर दी है।
विज्ञापन
शनिवार पूरे दिन पछुआ हवा के चलने से ही लोग ठंड से परेशान थे। रविवार रात में गलन और बढ़ गई। रविवार सुबह हुई तो विद्यालयों में अवकाश होने के चलते अभिभावकों व बच्चों को राहत मिली। सड़कों पर काफी देर तक सन्नाटे का भी माहौल देखा गया।
विज्ञापन
गलन का असर यह कि रविवार को शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की बाजारें काफी देर से आबाद हुईं। खरीददारी के लिए लोगों ने बाजारों का रुख काफी विलंब से किया। इस बीच लगातार बढ़ते ठंड से आम दिनचर्या भले ही प्रभावित हो गई हो, लेकिन किसानों में राहत का माहौल देखा जा रहा है।
माना जाता है कि ठंड जितनी अधिक होगी रबी फसलों का विकास उतना अधिक होगा। कोहरा न पड़ना भी किसानों के लिए काफी मुफीद साबित हो रहा है। किसान चिंताराम व बालगोविन्द वर्मा कहते हैं कि ठंड से कुछ असुविधा जरूर हो रही है, लेकिन फसलों के लिए काफी बेहतर है।