Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The accused arrested in the encounter did not get relief

Ambedkar Nagar News: मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी को नहीं मिली राहत

Tue, 02 Dec 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 02 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The accused arrested in the encounter did not get relief
अंबेडकरनगर। मालीपुर इलाके में पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार रुपये के इनामिया शातिर बदमाश शमशेर के साथ दबोचे गए हर्षित चौबे की कोर्ट ने जमानत अर्जी नामंजूर कर दी है।
विज्ञापन

मालीपुर क्षेत्र में 12 नवंबर को पुलिस की सुल्तानपुर के शातिर गोतस्कर के साथ मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस ने झारखंडी बाबा तिराहे के पास बाग के निकट कच्चे रास्ते पर घेराबंदी की। बरौली आसानंदपुर बाग के निकट कच्चे रास्ते पर एक बाइक आती दिखाई पड़ी। पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार ने फायरिंग की थी। जवाबी फायरिंग में सुल्तानपुर के कादीपुर थाने के मझगवा निवासी शमशेर गोली लगने से जख्मी हो गया था। इस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मौके से सुल्तानपुर के कैमासपुर निवासी हर्षित चौबे को भी गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ पुलिस ने फायरिंग करने और अल-आर्म्स एक्ट की धारा में केस दर्ज किया था। जिला व सत्र न्यायाधीश चंद्रोदय कुमार ने हर्षित चौबे की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए अपराध की गंभीरता को देखते हुए खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed