फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   TET qualified candidates filled shout

टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भरी हुंकार

Sun, 17 Apr 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 17 Apr 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
TET qualified candidates filled shout
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन करते टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

सहायक अध्यापक पद पर तैनाती की मांग को लेकर रविवार को टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया। कहा गया कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन


अध्यक्षता कर रहे आनंद रमन ने कहा कि प्रदेश सरकार अब अपने वादे से मुकर रही है। बीते विधानसभा चुनाव के दौरान तो सभी टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का सहायक अध्यापक पद पर तैनाती किए जाने का बढ़-चढ़कर वादा किया गया था लेकिन अब सरकार हीलाहवाली कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार को सभी अभ्यर्थियों की सहायक अध्यापक पद पर तैनाती करनी ही होगी। वक्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान सालिकराम, विद्यावती, इंद्रेश, व राघवेंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed