{"_id":"61b638ba04ba660ebd41ecb3","slug":"tet-pass-candidates-raised-their-voice-regarding-deployment-ambedkar-nagar-news-lko6086413138","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैनाती को लेकर टीईटी पास अभ्यर्थियों ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैनाती को लेकर टीईटी पास अभ्यर्थियों ने उठाई आवाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। टीईटी उत्तीर्ण संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्देश के बावजूद उनकी तैनाती को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। तैनाती न होने से उनका भविष्य अंधकारमय हो रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने कहा कि टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी लंबे समय से तैनाती की मांग कर रहे हैं, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदार पूरी तरह से मौन साधे हुए हैं। जब भी इसे लेकर धरना-प्रदर्शन व आवाज बुलंद की जाती है तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ती है। नतीजा यह है कि टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। कहा कि वर्ष 2016 में न्यायालय के आदेश के बाद भी प्रदेश सरकार तैनाती को लेकर किसी भी प्रकार की प्रक्रिया नहीं शुरू कर सकी है। इससे टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में मायूसी है।
वक्ताओं ने कहा कि तैनाती न होने से एक तरफ जहां वे मानसिक तनाव से ग्रस्त हो रहे हैं, तो वहीं वे भविष्य को लेकर चिंतित हैं। यदि शीघ्र ही तैनाती प्रक्रिया नहीं शुरू हुई, तो उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही तैनाती प्रक्रिया नहीं शुरू की गई, तो फिर कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
,