फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tender worth Rs 9 crore cancelled after technical bid, investigation to be done

Ambedkar Nagar News: नौ करोड़ के टेंडर तकनीकी बिड होने के बाद निरस्त, होगी जांच

Thu, 19 Jun 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 19 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Tender worth Rs 9 crore cancelled after technical bid, investigation to be done
नगर पालिका टांडा का भवन। 
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका परिषद टांडा पिछले काफी समय से चर्चा में है। अध्यक्ष व सभासदों का विवाद हो या दुकानों की नीलामी। यहां की कार्यशैली पर आए दिन सवाल उठते रहते हैं। ताजा विवाद नौ करोड़ रुपये के 95 कार्यों के टेंडर का है। चेयरमैन ने तकनीकी बिड होने के बाद टेंडर निरस्त कर दिए हैं। पूरा मामला डीएम के दरबार में पहुंचा, जिसके बाद एडीएम वित्त एवं राजस्व को पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बीते नौ अप्रैल को नगर पालिका परिषद टांडा में 95 स्थानों पर निर्माण कार्य के लिए लगभग नौ करोड़ की ई निविदा प्रकाशित की गई थी। यह टेंडर तीन जून को खुलना था। तय समय पर तकनीकी बिड खुल गई थी, लेकिन अब तक फाइनेंशियल बिड की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी। इसी बीच कुछ ठेकेदारों ने शिकायत की कि कई फर्माें का निविदा शुल्क एक ही एकाउंट से जमा किया गया है।
विज्ञापन

ठेकेदारों ने निविदा में मिलीभगत का आरोप लगाना शुरू कर दिया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए नगर पालिका चेयरमैन शबाना नाज ने 95 निर्माण कार्यों के लिए आमंत्रित निविदा को मंगलवार शाम निरस्त कर दिया। साथ ही शासन की मंशानुसार पारदर्शी ढंग से एक सप्ताह में इन कार्यों की नए सिरे से ई निविदा आमंत्रित किए जाने के निर्देश दिए हैं। सबसे बड़ा पेंच यहीं फंसा है कि जब टेक्निकल बिड में कोई कमी नहीं मिली तो अचानक कमी कहां से सामने आ गई जो आगे की प्रक्रिया निरस्त करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल पूरे प्रकरण को लेकर बुधवार को कुछ ठेकेदार जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से मिले और मामले की शिकायत की। डीएम ने एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता को जांच के आदेश दिए हैं। एडीएम ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed