{"_id":"686022c9b9e55c832004e7ec","slug":"teenager-dies-after-consuming-toxic-substance-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-137500-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विषाक्त पदार्थ के सेवन से किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विषाक्त पदार्थ के सेवन से किशोरी की मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर इलाके में एक किशोरी ने शुक्रवार की रात संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिवार के लोग किशोरी को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पूर्व किशोरी से फोन पर बात करने वाले युवक व उसके परिजनों ने घर में घुसकर मृतका के भाई से मारपीट की थी। मामले में पुलिस ने परिवार के लोगों की तहरीर के आधार पर जांच शुरू की है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को शिवबाबा धाम में ठेला लगाने वाला युवक फोन पर बात करते हुए बहला फुसला कर साथ ले जाने की फिराक में था। इसकी जानकारी होने पर महिला के पुत्र ने युवक को उसके ठेले पर जाकर समझाया था। शुक्रवार की शाम युवक अपनी मां, भाई व चार पांच अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंच गया और पुत्री के अपहरण का प्रयास किया। उनके पुत्र ने रोका तो घर में घुसकर मारपीट की। इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग निकले।
बताया कि रात करीब एक बजे उनकी पुत्री ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर जानकारी हुई तो परिजन उसे सीएचसी कटेहरी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मानसिक रूप से प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजवाया है। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि मामले की जांच शुरू की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।