{"_id":"68b9e096d53d8c4708098705","slug":"teenage-girl-was-deceived-and-married-in-temple-then-abandoned-when-she-became-pregnant-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-141445-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: किशोरी को झांसा देकर मंदिर में शादी, गर्भवती होने पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: किशोरी को झांसा देकर मंदिर में शादी, गर्भवती होने पर छोड़ा
Fri, 05 Sep 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर इलाके में किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर पहले गांव में चार महीने तक साथ रखा, फिर दिल्ली ले जाकर मंदिर में शादी और आधार कार्ड में उम्र बढ़ाकर कोर्ट मैरिज कराई गई। गर्भवती होने पर युवक ने साथ रखने से इनकार कर दिया। किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जलालपुर क्षेत्र के चौबे का पूरा गांव का सौरभ मालीपुर के एक गांव में ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। वहीं उसकी जान-पहचान एक किशोरी से हुई। आरोप है कि युवक ने किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर अपने गांव में चार महीने तक रखा। इसके बाद दिल्ली ले जाकर मंदिर में शादी रचाई और फिर आधार कार्ड में उम्र 20 वर्ष दर्शा कर कोर्ट मैरिज करा ली।
शादी के बाद दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। इसी दौरान किशोरी गर्भवती हो गई। इसके बाद सौरभ ने उसे साथ रखने से मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर जलालपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। चूंकि घटना मालीपुर क्षेत्र की है, इसलिए केस को वहां स्थानांतरित कर दिया गया। थानाध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि बृहस्पतिवार को आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।