{"_id":"57a0d3fb4f1c1b54762b9181","slug":"teen-shed-demolished-in-school-ten-children-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में टीन शेड ढहा, दस बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में टीन शेड ढहा, दस बच्चे घायल
अंबेडकरनगर
Updated Tue, 02 Aug 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के जहांगीरगंज स्थित विद्यालय में इस तरह ढहा टीनशेड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार दोपहर बाद अचानक तेज हवा के साथ हुई बारिश के दौरान थानाक्षेत्र के फरगूपुर गांव स्थित एक इंटर कॉलेज का टीन शेड उखड़ कर गिर पड़ा। इससे उसकी चपेट में आने से 10 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।
आननफानन में पांच छात्र-छात्राओं को निजी अस्पताल, जबकि पांच छात्र-छात्राओं को सीएचसी जहांगीरगंज में शिक्षकों ने मौके पर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से भर्ती कराया। एक छात्र व एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर घटना की जानकारी होने पर एसडीएम व सीओ ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी हासिल की।
गांव में आरए स्मारक एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के भवन में ऊपर मंजिल पर टीन शेड के नीचे इंटर तक कक्षाओं का संचालन किया जाता है। मंगलवार को शिक्षण कार्य चल रहा था। इसी बीच दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
तेज हवा के चलते टीन शेड उखड़कर गिर पड़े। उसके नीचे शिक्षा ग्रहण कर रहे विभिन्न कक्षाओं में अध्यनरत प्रीति (18), माया (14), सौरभ (15), सुजीत (13) व बाबूलाल (13) समेत 10 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गए।
घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। छात्र-छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाओं में भगदड़ मच गई। देखते ही देखते आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। शिक्षकों ने ग्रामीणों की मदद से घायल पांच छात्र-छात्राओं को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
पांच छात्र-छात्राओं प्रीति, माया, सुजीत, बाबूलाल व सौरभ को सीएचसी जहांगीरगंज में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद प्रीति व सुजीत को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस बीच जानकारी होने पर एसडीएम विनय गुप्ता, सीओ राजेंद्र सिंह व एसओ नीरज राय दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के साथ ही स्थानीय लोगों व शिक्षकों से जानकारी हासिल की। साथ ही सीएचसी व निजी अस्पताल पहुंच घायलों का हालचाल जाना।