फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Team took sample after reaching CMO office

सीएमओ कार्यालय पहुंचकर टीम ने लिया नमूना

Wed, 12 Jan 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Team took sample after reaching CMO office
अंबेडकरनगर के सीएमओ कार्यालय पर कोरोना जांच कराते एसीएओ डॉ संजय वर्मा-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए जांच का कार्य तेज कर दिया गया है। बुधवार को सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य टीम ने सीएमओ समेत अन्य कर्मचारियों का नमूना लिया। वहीं जिला अस्पताल में भी एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच का कार्य तेज होता दिखा। खराब मौसम के बाद भी बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच कराई। इसके अलावा अकबरपुर रेलवे व बस स्टेशन पर भी यात्रियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

देश में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच जिले में भी तेजी से कोरोना संक्रमित सामने आने लगे हैं। इसे देखते हुए जिले में जांच का कार्य तेज कर दिया गया है। डीएम सैमुअल पॉल एन ने कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अधिक से अधिक जांच किए जाने का निर्देश दिया है। डीएम के निर्देश के बाद जांच के कार्य में तेजी आ गई है। एक दिन पहले मंगलवार को जहां कलेक्ट्रेट पहुंचकर स्वास्थ्य टीम ने पहुंचकर कर्मचारियों की जांच की थी। इस बीच बुधवार को स्वास्थ्य टीम ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर जांच अभियान चलाया। सीएमओ समेत लगभग 45 कर्मचारियों व अन्य की इस दौरान जांच की गई। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि बुधवार को सीएमओ कार्यालय के समस्त स्टाफ की जांच हुई है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तनिक भी संदेह होने पर जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन

उधर जिला अस्पताल में भी एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच का कार्य तेज हो गया है। बुधवार को खराब मौसम के बाद भी बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच कराई। सीएमओ डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए बुधवार को आने वाले नागरिकों की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच की गई। इस दौरान न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया, बल्कि मास्क की अनिवार्यता भी सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed