{"_id":"57570dab4f1c1bb05d9c5577","slug":"team-had-taken-barfi-and-milk-sample","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी कर बर्फी व दूध का लिया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी कर बर्फी व दूध का लिया नमूना
Amar ujala Bureau
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
gvx
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार को अभिहित अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर बर्फी व दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। दो दुकान पर साफ-सफाई न होने पर संबंधित दुकानदार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि टीम ने मंगलवार आनंदनगर बाजार स्थित हरीराम की मिठाई की दुकान पर छापा मारा। मिलावट के संदेह में बर्फी का नमूना लिया गया। अरियाबाजार में दूधिया अवनीश कुमार से दूध का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
दोनों नमूनों को जांच के लिए भेज दिया गया। भीटी में शिवमूर्ति की मिठाई की दुकान व खजुरी बाजार स्थित पंचम की मिठाई की दुकान पर गंदगी पाए जाने पर दोनों दुकानदारों को आवश्यक साफ-सफाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन