फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teachers protest against the proposal of the General Assembly of Managers

Ambedkar Nagar News: प्रबंधक महासभा के प्रस्ताव के खिलाफ शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन

Fri, 05 Sep 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 05 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest against the proposal of the General Assembly of Managers
कौमी इंटर कॉलेज टांडा में विरोध जताते ​शिक्षक व संघ के पदा​धिकारी।
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश प्रबंधक महासभा की नीतियों के खिलाफ सहायता प्राप्त विद्यालय संगठन ने गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिले के कई एडेड विद्यालयों में शिक्षकों ने एकजुट होकर प्रबंधक महासभा के प्रस्तावों को शिक्षकों के हितों के खिलाफ बताया।
विज्ञापन


प्रदर्शन राममनोहर लोहिया इंटर कॉलेज समौर, हीरालाल जायसवाल इंटर कॉलेज किछौछा, कौमी इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज टांडा समेत अन्य स्कूलों में किया गया। शिक्षकों का कहना है कि प्रबंधक महासभा की ओर से मुख्यमंत्री को जो प्रस्ताव सौंपे गए हैं, वे शिक्षा व्यवस्था को नियंत्रित करने और शिक्षकों को प्रताड़ित करने की साजिश हैं। प्रस्तावों में एडेड कॉलेजों में बायोमीट्रिक उपस्थिति अनिवार्य करने, 15 साल पुराने विकास शुल्क में बढ़ोतरी और पैनल निरीक्षण व्यवस्था की बहाली जैसे बिंदु शामिल हैं। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रबंधक महासभा शिक्षकों की गरिमा और उपलब्धियों को खंडित करने का कुचक्र रच रही है, जिसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। जिला मंत्री अबूजर अंसारी ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और ऐसी व्यवस्थाएं लागू कर प्रबंधक महासभा शिक्षकों का शोषण करना चाहती है, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed