फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teacher attacked with a lathi at school; head split open

Ambedkar Nagar News: स्कूल में शिक्षक पर लाठी से हमला, सिर फटा

Mon, 05 Oct 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 05 Oct 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Teacher attacked with a lathi at school; head split open
हंसवर। मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर में शनिवार को स्कूल परिसर में सहायक अध्यापक की पिटाई का मामला सामने आया है। भूलेपुर निवासी सहायक अध्यापक सुल्तान अहमद ने थाने में तहरीर देकर झंझवा निवासी मो. फैजान पर हमला करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


तहरीर के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 3:45 बजे मो. फैजान विद्यालय पहुंचे और रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोप है कि उन्होंने लाठी से सुल्तान अहमद की पिटाई कर दी। हमले में शिक्षक के सिर में गंभीर चोट आई और सिर फट गया।
विज्ञापन


शोर सुनकर विद्यालय के अन्य कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया और शिक्षक को बचाया। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल शिक्षक को थाने बुलाया। सुल्तान अहमद ने पुलिस को बताया कि पिटाई करने वाला व्यक्ति विद्यालय की प्रबंध समिति का अध्यक्ष है। थाना प्रभारी अभिनेष कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed