फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teacher

सहायक शिक्षक के 585 पदों के लिए गहमागहमी के बीच शुरू हुई दो दिवसीय काउंसिलिंग

Wed, 14 Oct 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Teacher
फोटो-19 अंबेडकरनगर के बीएसए कार्यालय पर काउंसलिंग कराने पहुंचे अभ्यर्थी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में रिक्त चल रहे 585 शिक्षकों के पद के लिए बुधवार से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। दो दिन तक चलने वाले काउंसिलिंग में पहले दिन बुधवार को 250 युवक युवतियों की काउंसिलिंग हुई। काउंसलिंग में शामिल होने वाले युवक-युवतियों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए पांच काउंटर स्थापित किए गए हैं। इस बीच कोरोना संकट को देखते हुए काउंसलिंग के दौरान शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया गया। न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया, बल्कि आने वाले युवक-युवतियों को सैनिटाइज भी किया गया। गौरतलब है कि बीते दिनों प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ होने के बाद जिले में भी प्राथमिक विद्यालयों में रिक्त चल रहे 585 पदों के लिए होने वाली काउंसिलिंग की तैयारियां शुरू हो गई थीं। बीएसए कार्यालय के अनुसार वैसे तो जिले में 660 पद रिक्त हैं, लेकिन इसके सापेक्ष शासन के निर्देशानुसार 585 पद के लिए ही काउंसिलिंग होनी है।
विज्ञापन

इस बीच 14 अक्तूबर से बीएसए कार्यालय में प्रारंभ होने वाली काउंसलिंग के लिए बीएसए अतुल कुमार सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया। इसमें डायट प्राचार्य मनोज कुमार गिरि, जीजीआईसी अकबरपुर की प्रधानाचार्या विद्यादेवी व डीएम द्वारा नामित सदस्य जितेंद्र पाण्डेय शामिल हैं। इस बीच बुधवार से बीएसए कार्यालय में काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हुई, तो संबंधित युवक व युवतियों में उत्साह का माहौल उत्पन्न हो गया।
विज्ञापन

वैसे तो सुबह 10 बजे से काउंसिलिंग शुरू होनी थी, लेकिन समय से पहले ही युवक युवतियों बीएसए कार्यालय परिसर पहुंच गए। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत काउंसलिंग प्रक्रिया प्रारंभ हुई, तो लाइन में लगे युवक युवतियां अपना नंबर आने का इंतजार करने लगे। काउंसलिंग में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए पांच काउंटर बनाए गए थे। लिपिक रवींद्र कुमार ने बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का इस दौरान पूरी तरह पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया, अल्कि काउंसलिंग के लिए आने वाले युवक युवतियों को सैनिटाइज भी किया गया। उधर बीएसए अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पहले दिन 250 युवक युवतियों की काउंसलिंग हुई। सुचारु रूप से काउंसलिंग का कार्य चल रहा है। गुरुवार को भी काउंसलिंग प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed