{"_id":"6ad4ef801e99195a4a061ef2","slug":"take-the-policies-of-the-bsp-government-to-the-masses-pal-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-167432-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : पाल
विज्ञापन
.जलालपुर के सेमरा सेक्टर में रविवार को आयोजित कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष व
अंबेडकरनगर। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के ढकवा मजगवा में रविवार को बसपा की कार्यकर्ता बैठक हुई। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कार्यकर्ताओं से बसपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्र, नौजवान, किसान, बेरोजगार और व्यापारी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। पेपर लीक समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर नौजवान आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि बसपा ने ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी’ के सिद्धांत पर सर्वसमाज को भागीदारी देकर विकास किया। गरीबों, पिछड़ों और सर्वसमाज के कल्याण के लिए चलाई गई योजनाओं को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा प्रमुख मायावती को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ जुटने की अपील की।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी डॉ. दयाराम राजभर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। भाजपा सरकार में दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़े हैं। बेटियों के खिलाफ अपराध की घटनाएं भी हो रही हैं।
विज्ञापन
अयोध्या मंडल प्रभारी अरविंद गौतम ने कहा कि मायावती के मुख्यमंत्रित्व काल में बसपा सरकार ने 26 जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों के विकास के लिए काम किया था। उन्होंने महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि खाद्य पदार्थों, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ा है। आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार महंगाई पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है।