फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Take care to prevent corona from spreading

कोरोना को फैलने से रोकने को बरतें सावधानी

Sat, 03 Apr 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Take care to prevent corona from spreading
अंबेडकरनगर के जयराम जनता बालिका विद्यालय में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कोरोना वायरस ने न सिर्फ भारत, बल्कि समूचे विश्व को झकझोर कर रख दिया है। कोरोना ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस महामारी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। ऐसे मेें इसके फैलने पर अंकुश लगाने के लिए हम सभी को जागरूक होना होगा। सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का न सिर्फ पूरी तरह पालन करना होगा, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना होगा। सभी जरूरी एहतियात बरतकर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। इसके अलावा टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। हम सभी की जिम्मेदारी है कि संबंधित बूथों पर पहुंचकर न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि इसके लिए दूसरों को भी जागरूक करें।
विज्ञापन

यह बातें शनिवार को तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ के जिला सलाहकार डॉ. सर्वेश गुप्ता ने कहीं। वह 100 मिलियन इस्माइल्स के तहत अपराजिता मुहिम के अंतर्गत जयराम बापू बालिका इंटर कॉलेज मोहसिनपुर अकबरपुर में आयोजित स्वास्थ्य व सुरक्षा विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। प्रधानाचार्या कमला वर्मा ने छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर खुद भी जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा के लिए शासन की ओर से विभिन्न प्रकार की सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर उसका प्रयोग सभी को करना चाहिए। जागरूकता के आधार पर ही महिला हिंसा व उत्पीड़न पर अंकुश पाया जा सकता है। शिक्षिका मालती वर्मा, प्रिया वर्मा, इंद्रावती, दिनेश कुमार ने भी छात्राओं को स्वास्थ्य व सुरक्षा को लेकर जरूरी टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाइड लाइन का करें पालन
छात्रा रूपाली, शिफा खातून व दीपलता ने कहा कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस पर अंकुश लगाए जाने की जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की ही नहीं है। हम सभी को इसे लेकर गंभीर होना होगा। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों ने जो गाइड लाइन जारी की है, उसका शत-प्रतिशत पालन न सिर्फ खुद करें, बल्कि दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
सोशल डिस्टेंसिंग का रखें ध्यान
छात्रा मधु यादव, रीना व शिवांगी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए न सिर्फ मास्क लगाएं, बल्कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। हम सभी की जिम्मेदारी है कि घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। इसके लिए दूसरों को भी जागरूक करें। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। एहतियात बरतकर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
हक के लिए आएं आगे
आंचल, लवली व रानी ने कहा कि आधी आबादी के विकास की बातें तो बढ़-चढ़कर की जाती हैं, लेकिन उसे जमीनी हकीकत करने को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। ऐसे में अपने हक के लिए हम सभी को खुद आगे आना होगा। अपने अधिकार की आवाज पूरी मजबूती से उठानी होगी। जब तक ऐसा नहीं करेंगे, तब तक महिलाओं को उनका अधिकार मिलने वाला नहीं है।

अन्याय के विरुद्ध उठाएं आवाज
छात्रा अंकिता, अक्षिता व सुष्मिता ने कहा कि महिला हिंसा व उत्पीड़न को रोकने के लिए युवतियों व महिलाओं को अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। महिला हिंसा रोकने के लिए चुप्पी साधने की बजाय उसके विरुद्ध पूरी मजबूती से आवाज उठानी होगी। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शासन द्वारा जो सेवाएं संचालित की जा रही हैं, उनका जरूरत पड़ने पर लाभ उठाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed