फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tailor sleeping outside his shop murdered with sharp-edged weapon in Ambedkar Nagar police investigating

AmbedkarNagar News: दुकान के बाहर सो रहे दर्जी की धारदार हथियार से वार करके हत्या, पुलिस कर रही जांच

Sun, 17 May 2026 10:05 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 17 May 2026 10:05 AM IST
सार

अंबेडकरनगर में दुकान के बाहर सो रहे दर्जी की धारदार हथियार से वार करके हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Tailor sleeping outside his shop murdered with sharp-edged weapon in Ambedkar Nagar police investigating
जयराम गौड़ की फाइल फोटो, लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार देर रात धारदार हथियार से वार करके टेलर की हत्या कर दी गई। खून से लथपथ लाश देखकर भतीजा कांप गया। उसने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन




घटना सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ बाजार की है। क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी जयराम गौड़ (65) की धारदार हथियार से वार करके हत्या की गई है। बताया गया कि सुल्तानगढ़ बाजार में जयराम की टेलर की दुकान है। शनिवार रात वह गांव में सुरजीत सोनी की तेरहवीं में शामिल होने आए थे। इसके बाद दुकान लौट गए। 
विज्ञापन


देर रात दुकान के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। दुकान के अंदर उनका भतीजा गुड्डू सो रहा था। रात करीब 1.00 बजे गुड्डू पेशाब करने के लिए बाहर निकला। इसी समय उसने चाचा जयराम को चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। यह देखकर वह घबरा गया। शोर मचाते हुए गांव की ओर भागा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान राकेश जायसवाल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ नीतीश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed