फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sweets

कम्युनिटी किचन में भोजन के साथ अब मिलेगी मिठाई

Fri, 24 Apr 2020 08:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 08:42 PM IST
विज्ञापन
Sweets
अंबेडकरनगर। प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में बने कम्युनिटी किचन का शुक्रवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि भोजन की गुणवत्ता व साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कोई भी भूखा न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही निर्देशित किया कि भोजन में अब अनिवार्य रूप से मिठाई भी दी जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शासन के निर्देश पर विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में कम्युनिटी किचन का संचालन हो रहा है। इसमें नगरीय क्षेत्र के उन जरूरतमंद नागरिकों को भोजन मुफ्त में दिया जा रहा है, जिनके पास राशन आदि का संकट है। तीन नगर पालिका परिषद तथा दो नगर पंचायत क्षेत्र में प्रतिदिन सुबह व शाम इस किचन का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन के अनुसार प्रतिदिन 18 हजार से अधिक नागरिक कम्युनिटी किचन में भोजन कर रहे हैं। भोजन की गुणवत्ता व अन्य प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए डीएम व एसपी पिछले तीन दिन से लगातार कम्युनिटी किचन का जायजा ले रहे हैं। गत दिवस निरीक्षण में टांडा नगर क्षेत्र में चल रहे कम्युनिटी किचन में भोजन की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर अधिशाषी अधिकारी को कड़ी फटकार लगायी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में शुक्रवार पूर्वाह्न जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में बने कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। वहां मौजूद नागरिकों से अधिकारियों ने बात की, और भोजन से लेकर लॉकडाउन का पालन करने आदि को लेकर जरूरी चर्चा भी की।

अकबरपुर नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य को निर्देशित किया कि भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। कोई भी भूखा न रहे, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाया जाए। कहा कि भोजन में कम से कम एक मिठाई होनी चाहिए। मिठाई व भोजन दोनों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नही होना चाहिए। यह भी निर्देशित किया कि भोजन उपलब्ध कराने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए। साथ ही जरूरत के अनुसार मास्क भी उपलब्ध कराते रहा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed