फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Suheldev always worked in the interest of the country

सुहेलदेव ने सदैव देश हित में कार्य किया

Tue, 16 Feb 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Suheldev always worked in the interest of the country
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर सुहलदेव जयंती मनाते भासपा पार्टी पदाधिकारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के पास कार्यक्रम का आयोजन कर महाराजा सुहेलदेव को याद किया। इस दौरान उन्होेंने कहा कि अब जबकि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार तमाम मोर्चों पर पूरी तरह विफल हो चुकी है, तो उसे अब महाराजा सुहेलदेव की याद आई है। सरकारें चाहे जितना भी प्रयास कर लें, अब कोई उनके बहकावे में आने वाला नहीं हैं। आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ेगा। जो भी सरकार बनेगी, उसमें भासपा का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीनदयाल राजभर ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने सदैव देश हित में कार्य किया। आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए उन्होंने पूरा जोर लगाया था। उन्होंने दबे कुचलों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया था। हम सबको उनके बताए आदर्शों पर चलकर देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना होगा।
विज्ञापन

सरकार को अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए ही पहली बार महाराजा सुहेलदेव की जयंती मनाने की याद आई है। हालांकि चाहे जितना वह प्रयास कर ले, लेकिन आम जनता अब उसके बहकावे में नहीं आने वाली है। भासपा विधानसभा चुनाव में बड़ी पार्टी उभरकर सामने आएगी। इस मौके पर रामचरन राजभर, लक्ष्मी राजभर, अवधेश, संदीप, जगलाल, हरेंद्र, हरिराम, पंकज, रामअधार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed