{"_id":"57360d434f1c1b57799199e0","slug":"students-angry-at-not-getting-a-fee-reimbursement","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुल्क प्रतिपूर्ति न मिलने से छात्रों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुल्क प्रतिपूर्ति न मिलने से छात्रों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Fri, 13 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते नाराज टीएनपीजी काॅलेज के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
टांडा शिक्षा क्षेत्र के टीएनपीजी कॉलेज में बीएड की पढ़ाई कर रहे अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। महाविद्यालय प्रशासन व समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने कहा कि उनकी मनमानी व उदासीनता के चलते शिक्षा सत्र समाप्ति की ओर है, इसके बावजूद अब तक उन्हें शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते कई छात्र शुल्क की अदायगी नहीं कर पा रहे हैं और अब उनका परीक्षा फॉर्म ही नहीं भराया जा रहा है। इससे उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पहुंचे छात्र अरुण कुमार की अगुवाई में बीएड प्रथम वर्ष के छात्र आनंदसेन, नरेंद्र, करमजीत, सुमन, शिल्पा, दिनेश कुमार व मोहम्मद अहमद आदि ने प्रदर्शन किया। कहा कि उन लोगों को अब तक शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
इसके चलते वे अब तक शुल्क की अग्रिम धनराशि जमा नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में अब कॉलेज प्रशासन परीक्षा फॉर्म भरवाने से कतरा रहा है। इससे उनका अहित हो रहा है। छात्रों ने बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मामले में हस्तक्षेप करते हुए शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ दिलाए जाने की मांग की।