फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Strike in 624 rural post office

624 ग्रामीण डाकघर में कामकाज ठप

Wed, 16 Aug 2017 11:54 PM IST
अंबेडकरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Aug 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Strike in 624 rural post office
डाकघर - फोटो : symbolic

देशव्यापी आह्वान पर बुधवार से अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारियों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी। इससे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित 624 शाखाओं में कामकाज पूरी तरह ठप हो गया। नतीजतन विभिन्न कार्यों को लेकर डाकघर पहुंचने वाले लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


धरने पर बैठे कर्मियों ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण डाकसेवकों की न सिर्फ उपेक्षा की जा रही है बल्कि उत्पीड़न भी किया जा रहा है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हो जाता, हड़ताल जारी रहेगी। गौरतलब है कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 624 डाक शाखाएं स्थापित हैं। इनमें 1233 डाकसेवक तैनात हैं।
विज्ञापन


अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने से बुधवार को इन शाखाओं में कार्य पूरी तरह ठप हो गया। जिला मुख्यालय स्थित प्रधान डाकघर पर धरने पर डाकसेवकों को संबोधित करते हुए प्रांतीय कोषाध्यक्ष नरेंद्रदेव तिवारी ने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण डाकसेवकों की उपेक्षा व उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचार मंत्रालय द्वारा जब भी किसी योजना की शुरुआत की जाती है तो ग्रामीण डाक सेवकों को टार्गेट सौंप दिया जाता है। उसे पूरा करने के लिए विभिन्न प्रकार का दबाव बनाया जाता है। गत दिनों ही सुकन्या बीमा योजना व खाता बढ़ाए जाने के लिए डाकसेवकों को लक्ष्य दे दिया गया। साथ ही इसे पूरा करने के लिए विभिन्न प्रकार से दबाव बनाया जाने लगा।

यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। वक्ताओं ने कहा कि अब और उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांग करते हुए कहा गया कि जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट को एआईजीडीएसयू के द्वारा दिए गए सुझाव के साथ जल्द लागू किया जाए, ग्रामीण डाक सेवकों का टार्गेट के नाम पर उत्पीड़न बंद किया जाए, पेंशन का लाभ दिया जाए।

चेतावनी दी गई कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं होता, हड़ताल जारी रहेगी। जो संघर्ष छेड़ा गया है, उसे अब अंजाम तक पहुंचाकर रहा जाएगा। इस दौरान राजितराम गौतम, सीमा उपाध्याय, रामनिहाल, मोहम्मद अकबर, अजय सिंह, रामपाल, रामकरन, नीलम सिंह आदि मौजूद रहे।
 
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार जलालपुर डाकघर परिसर में धरने पर बैठे शैलेष वर्मा, वशिष्ठ तिवारी, रामअनुज आदि ने कहा कि जिस हक के लिए संघर्ष छेड़ा है, उसे लेकर ही रहा जाएगा। आलापुर, भीटी व टांडा तहसील प्रतिनिधियों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र के डाकघरों में काम पूरी तरह ठप रहा।

ग्रामीण डाकसेवक कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से पहले ही कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए। डाक का आदान-प्रदान भी नहीं हुआ। विभिन्न कार्यों से संबंधित डाकघरों में पहुंचे लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। जलालपुर के संतोष ने कहा कि वह रफीगंज स्थित डाकघर में रकम जमा करने गया था। हड़ताल के चलते लौटना पड़ा।


राजेसुल्तानपुर के संतराम, जहांगीरगंज के अखिलेश व आलापुर के संतोष ने कहा कि हड़ताल की जानकारी न होने के चलते संबंधित डाकघर से काम न होने के चलते लौटना पड़ा। अकबरपुर के पोस्ट मास्टर उमाशंकर शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल राष्ट्रव्यापी आह्वान पर रही। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ कार्य प्रभावित हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही हल निकल आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed