{"_id":"6ac287a11339e186080e0607","slug":"strategy-for-the-protest-was-formulated-at-the-sp-meeting-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-166287-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सपा की बैठक में धरने की रणनीति बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सपा की बैठक में धरने की रणनीति बनी
विज्ञापन
रविवार को आयोजित सपा की मासिक बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अकबरपुर विधायक रामअचल
अंबेडकरनगर। सपा की अकबरपुर विधानसभा इकाई की बैठक रविवार को भानमती पीजी कॉलेज, बसखारी मार्ग परिसर में हुई। राष्ट्रीय महासचिव रामअचल राजभर मुख्य अतिथि और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष प्रवीण शर्मा अध्यक्ष रहे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सात अक्तूबर को चुनाव आयोग के खिलाफ प्रस्तावित धरने की रणनीति तय की गई।
विधायक ने बताया कि पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के पास डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा के निकट धरना देंगे। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से नौ अक्तूबर को कांशीराम, 10 अक्तूबर को मुलायम सिंह यादव और 12 अक्तूबर को डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।
बैठक में विधानसभा महासचिव सलिक राम यादव, देवेंद्र भास्कर, दर्शन भारती, अमरेंद्र यादव, देवेंद्र यादव, विजय भान यादव, सुभाष यादव, सीमा राजभर और शारदा राजभर मौजूद रहे।
विज्ञापन
कांशीराम पुण्यतिथि पर लखनऊ जाएंगे बसपाई
अंबेडकरनगर। बसपा की ओर से नौ अक्तूबर को लखनऊ स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर आलापुर में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सावंत ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। मंडल प्रभारी रामनयन निर्दोष, जिला महासचिव रोहित प्रजापति, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरेंद्र प्रताप निषाद समेत अन्य मौजूद रहे। (संवाद)