फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Stone pelting on police who came to arrest the accused of robbery

Ambedkar Nagar News: लूट के आरोपी को गिरफ्तार करने आई पुलिस पर पथराव

Sun, 18 May 2025 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting on police who came to arrest the accused of robbery
जलालपुर के फिरोजपुर गांव के पथराव के बाद तैनात पुलिस बल। संवाद
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। अयोध्या जिले के तारुन इलाके में 15 मई को एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बाइक सवार लुटेरों ने दूल्हे के भाई से नोटों से भरा बैग लूट लिया था। इस घटना के खुलासे में लगी तारुन पुलिस टीम रविवार को जलालपुर के फिरोजपुर गांव में संदिग्ध लुटेरे को गिरफ्तार करने पहुंची, तो परिजन व ग्रामीण हमलावर हो गए। टीम पर पत्थरबाजी की। इस बीच फायदा उठाकर संदिग्ध लुटेरा भागने लगा, जिसे टीम ने दौड़ाकर वापस पकड़ लिया। घटनाक्रम के दौरान आरोपी की मां घायल हो गई।
विज्ञापन


भीटी के गौरा निवासी राकेश कुमार यादव 15 मई को अपने छोटे भाई अखिलेश कुमार की बरात लेकर तारुन के सराय सागर निवासी सूबेदार यादव के यहां गए थे। रात करीब 12:30 बजे जयमाल के दौरान रुपये से भरा बैग लेकर घर से जनवासे की तरफ जा रहे थे। सड़क पार करते समय पीछे से एक अज्ञात लुटेरे ने रुपये से भरा बैग छीना और कुछ दूरी पर बाइक लेकर खड़े दूसरे साथी के साथ भाग निकला था। पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर खोजबीन करने में जुटी थी।
विज्ञापन

इस दौरान जलालपुर कोतवाली के शाहपुर फिरोजपुर निवासी गोलू लोना का नाम प्रकाश में आया। पुलिस उसकी लोकेशन तलाशने में जुटी थी। रविवार को गोलू के मोबाइल की लोकेशन उसके गांव में मिलने के बाद तारुन पुलिस टीम ने दोपहर तीन बजे मौके पर पहुंची और साधारण कपड़ों में घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। इस पर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित होकर और पुलिस टीम पर पथराव करने लगे। यह देख गोलू पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। पुलिस ने 200 मीटर दूर उसे दबोच लिया। पत्थरबाजी के दौरान गोलू लोना की मां भी घायल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बिगड़ता देख अयोध्या पुलिस ने स्थानीय पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में गांव छावनी में बदल गया। चारों तरफ पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद अयोध्या पुलिस आरोपी को लेकर चली गई। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि तरुण थाने की टीम लूट के मामले में आरोपी को हिरासत में लेने आई थी। विरोध की जानकारी पर स्थानीय टीम मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल शांति व्यवस्था बनी हुई है।

बहन की शादी में शामिल होने आया था आरोपी
आरोपी गोलू लोना की बहन प्रीति की रविवार को बरात आ रही थी। बहन की शादी में शामिल होने के लिए गोलू शनिवार की रात गांव पहुंचा था। रविवार को उसने जैसे ही अपना मोबाइल ऑन किया, पुलिस को उसकी लोकेशन का पता चला गया था। देर शाम को पुलिस गोलू को जलालपुर कोतवाली लेकर पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed