फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   STF raid, Ganja smuggler father and son arrested

Ambedkar Nagar News: एसटीएफ का छापा, गांजा तस्कर पिता पुत्र गिरफ्तार

Wed, 23 Aug 2023 08:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 08:50 PM IST
विज्ञापन
STF raid, Ganja smuggler father and son arrested
टांडा (अंबेडकरनगर)। एसटीएफ ने छापा मारकर गांजा तस्करी में लिप्त अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्यों पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लगभग 12 लाख रुपये कीमत का 40 किग्रा गांजा एक कार सहित बरामद हुआ।
विज्ञापन

अवैध ढंग से मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर एसटीएफ ने जिले में एक बार फिर से बुधवार को छापा मारा। अलीगंज पुलिस के साथ डाले गए छापे में प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी थाना अंतर्गत भाटी खुर्द आसपुर निवासी रामचरन वर्मा व उसके पुत्र बृजेश को एसटीएफ ने मंगलवार शाम खासपुर के निकट से गिरफ्तार किया। उस समय वे दोनों एक कार से जा रहे थे।
विज्ञापन

एसटीएफ निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाशी ली तो कार से 39 किलो 900 ग्राम गांजा मिला। 5940 रुपये नकद के साथ ही दो मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि इसके पहले रामचरन के दामाद सुनील पटेल को 30 जुलाई जबकि गिरोह के एक अन्य सदस्य धर्मेंद्र को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग उड़ीसा, बिहार व नेपाल से चरस व गांजा लेकर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व मध्यप्रदेश आदि स्थानों पर आपूर्ति करते रहे हैं। पुलिस पूछताछ में बताया कि आठ से दस हजार रुपये प्रति किग्रा. की दर से गांजा मिल जाता है जबकि इसकी बिक्री 20 हजार रुपये में की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed