{"_id":"64b6d66768e2429d8d05caaf","slug":"stf-caught-smuggler-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1001-463-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एसटीएफ ने तस्कर दबोचा, चार किलो चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एसटीएफ ने तस्कर दबोचा, चार किलो चरस बरामद
Tue, 18 Jul 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
टांडा (अंबेडकरनगर)। एसटीएफ लखनऊ और अलीगंज थाने की टीम ने अन्तरराष्ट्रीय चरस तस्कर गैंग के एक सदस्य गिरफ्तार किया है। उसके पास चार किलो चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान बिहार के मोतिहारी जनपद के रक्सौल निवासी पीयूष कुमार के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक नेशनल हाइवे पर धर्मनगर पुल के निकट से गिरफ्तार आरोपी चरस को लेकर कानपुर जा रहा था। पीयूष नेपाल से चरस लाकर प्रदेश कई जनपदों में पहुंचाने वाले गैंग का सदस्य है। सड़क मार्ग से आरोपी के आने की सूचना पर एसटीएफ के निरीक्षक प्रमोद वर्मा मंगलवार को अंबेडकरनगर पहुंचे और अलीगंज पुलिस के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पीयूष को कानपुर में तिवारी नामक एक व्यक्ति को चरस देनी थी। उसे चरस नेपाल का मोती नामक व्यक्ति उपलब्ध कराता था।