{"_id":"61f58230cd96564abf763291","slug":"special-campaign-on-leprosy-from-today-ambedkar-nagar-news-lko6155525115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुष्ठ रोग को लेकर आज से विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुष्ठ रोग को लेकर आज से विशेष अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कुष्ठ रोगियों से किसी भी प्रकार का भेदभाव न किए जाने को लेकर 30 जनवरी से 13 फरवरी तक विशेष स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलेगा। इस दौरान ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक द्वारा अभियान चलाकर ग्रामीणों को कुष्ठ रोगियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न किए जाने की शपथ दिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में जिला कुष्ठ अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. सालिकराम पासवान ने कहा कि 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलेगा। अभियान के दौरान ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया जाएगा कि कुष्ठ रोगियों को स्पर्श करने पर किसी भी प्रकार का रोग नहीं होगा, ये संक्रामक रोग नहीं है। कुष्ठ रोगियों से हाथ मिलाने, उनके साथ बैठकर खाने से यह रोग संक्रमित नहीं होगा। ऐसे में कुष्ठ रोगियों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जाए।
इस संबंध में जागरूकता पैदा करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान व संबंधित सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक न सिर्फ ग्रामीणों को जागरूक करेंगे, बल्कि उन्हें शपथ भी दिलाएंगे। उन्होंने अभियान से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक के दौरान बताया गया कि मौजूदा समय में जिले में 49 कुष्ठ रोगियों का इलाज चल रहा है।