{"_id":"621faa1feed1b75c275ad9d7","slug":"special-arrangements-will-be-made-for-the-handicapped-and-the-elderly-ambedkar-nagar-news-lko6200709119","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। शत-प्रतिशत मतदान हो सके, इसके लिए पहली बार दिव्यांगों व बुजुर्गों को मतदान केंद्र तक ई रिक्शे से ले जाया जाएगा। इसके लिए उनसे किसी भी प्रकार का किराया नहीं लिया जाएगा। ई-रिक्शे से न सिर्फ मतदान केंद्र तक उन्हें पहुंचाया जाएगा, बल्कि मतदान के बाद उन्हें इसी से घर भी पहुंचाया जाएगा।
बताते चलें कि दिव्यांगों व बुजुर्गों को मताधिकार का प्रयोग करने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो और वे आसानी के साथ मतदान केंद्र तक पहुंच सकें, इसके लिए चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश पर पहली बार उन्हें ई-रिक्शे के माध्यम से मतदान केंद्र तक पहुंचाए जाने की व्यवस्था की गई है। एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि ई रिक्शे के माध्यम से दिव्यांगों व बुजुर्गों को संबंधित मतदान केंद्र तक ले जाया जाएगा। मतदान के बाद उन्हें वापस ई रिक्शे से ही घर पहुंचाया जाएगा।
इसके लिए उनसे किसी भी प्रकार का किराया नहीं वसूला जाएगा। इस संबंध में सभी ई-रिक्शा चालकों व उनके मालिकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने दो दिन पहले ही सभी ई-रिक्शा चालकों व मालिकों के साथ बैठक कर उनसे आह्वान किया था कि वे लोकतंत्र की मजबूती सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान दें। जो दिव्यांग व बुजुर्ग मतदान केंद्रों तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं, उन्हें निशुल्क तौर पर केंद्रों तक ले जाकर मतदान कराया जाए। साथ ही वापस घर भी पहुंचाया जाए। (संवाद)