फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SP should look at itself before speaking on the government: Anupriya

सरकार पर बोलने से पहले अपना दामन देख ले सपा : अनुप्रिया

Sun, 15 Sep 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 15 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
SP should look at itself before speaking on the government: Anupriya
अकबरपुर के बसखारी शर्किट हाउस के निकट अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करती पार्टी के 
अंबेडकरनगर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री व अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने रविवार को अकबरपुर में सपा व कांग्रेस को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन

प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल करने को लेकर सपा की खिंचाई करते हुए कहा कि जिसकी सरकार ही खराब कानून व्यवस्था के चलते चली गई हो, उसे अपना दामन देखना चाहिए। दो दो बार सपा की सरकार गई। उन्हें इसका आत्ममंथन करना चाहिए। आज प्रदेश में कानून का राज है। लोगों को उनका हक मिल रहा है। सपा के राज में सिर्फ माफियाओं व अपराधियों का बोलबाला था। आम लोग पूरी तरह त्रस्त थे। जनता अब वैसा माहौल अब फिर से नहीं चाहती है। उनके अपने ही नेता कई तरह के आपराधिक आरोपों में घिरे हैं।
विज्ञापन

मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने जातीय जनगणना की मांग पर कांग्रेस की खिंचाई की। कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब क्यों ध्यान नहीं दिया। यह सिर्फ लोगों को बहकाने का प्रयासभर है। अनुप्रिया ने कहा कि जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां कोई पहल क्यों नहीं की जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश में की गई टिप्पणियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी के नेता तथा विपक्ष में लोकसभा के नेता के तौर पर उन्हें यह सोचना चाहिए कि विदेश में क्या बोलना है क्या नहीं। और ज्यादा परिपक्व होकर सामने आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुप्रिया ने इससे पहले अकबरपुर के बसखारी मार्ग पर अपना दल एस के जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही उपचुनाव में एनडीए के प्रत्याशियों को अपना समर्थन देना है। उन्होंने कहा कि हमने आरक्षण को लेकर प्रभावी आवाज उठाई है। कोर्ट में तेजी से लोगों को न्याय मिल इसके लिए न्यायिक अधिकारियों के पद बढ़ाए जाने व तैनाती किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, राष्ट्रीय महासचिव आरबी सिंह, नागेंद्र प्रताप सिंह, जमुना प्रसाद सरोज, राज्यमंत्री रेखा पटेल, पूर्व मंत्री रामलखन पटेल, युवा राष्ट्रीय सचिव संजीव सिंह राठौर, जिलाध्यक्ष फूलचंद पटेल, चौधरी भूपेंद्र पटेल, सीलम कन्नौजिया, जीतलाल पटेल व सरोज कुरील आदि मौजूद रहे।


कार्यकर्ता को सौंप दिया चांदी का मुुकुट
संगठन को मजबूत बनाने पहुंची अनुप्रिया पटेल को कार्यकर्ताओं ने चांदी का मुकुट भेंट किया। इसे उन्होंने साथ ले जाने की बजाए अपना दल संस्थापक स्व. सोनेलाल पटेल के साथ काम कर चुके बुजुर्ग कार्यकर्ता प्रह्लाद गौड़ को पहना दिया। उन्हें कहा कि इसे वे अपने साथ ले जाएं। इस पर तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की वजह से ही संगठन को मजबूती मिली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed