फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   "SP government is friendly to farmers'

‘किसानों की हितैषी है सपा सरकार’

Mon, 09 May 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 09 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
"SP government is friendly to farmers'
साइकिल जन संदेश यात्रा के नौवें दिन भी सपा कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। मंत्रियों व विधायकों ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह आयोजन काफी सफल रहा। प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी आम जनता तक पहुंची। दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने सोमवार को बनगांव से साइकिल रैली का शुंभारंभ किया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने टेढ़वा, डिहवा, छितूनी व हाशिमगढ़ आदि गांवों का भ्रमण किया। हाशिमगढ़ में आयोजित जनसभा में सपा सरकार की उपलिब्धयों पर जानकारी दी गई। भाजपा, बसपा व कांग्रेस पर उन्होंने तंज भी कसा। कहा कि यह पार्टियां सत्ता में आने के बाद केवल समाज में नफरत फैलाने का काम करती हैं। आम जनता इनकी हकीकत जान चुकी है। इस मौके पर जिला महासचिव डॉ. सूर्य प्रकाश तिवारी, डॉ. अभिषेक सिंह, जंग बहादुर यादव, अजय दुबे, कलाम खान, विधान चंद्र चौधरी व सुरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र की जनसंदेश यात्रा को स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी ने रामबाबा से रवाना किया। यात्रा हीड़ी पकड़िया, आनंदनगर, सेमरी, नसीरपुर नसेड़ी होते हुए महरुआ में समाप्त हुई। महरुआ में हुई जनसभा में स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार किसानों की हितैषी है। सपा के शासन काल में किसानों को कई महत्वपूर्ण योजनाओं का सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। इस मौके पर दिनेश सिंह, आलोक त्रिपाठी, दयाराम दुबे, राजेंद्र सिंह, कुंदन यादव, घनश्याम यादव, रामप्रसाद व संकठा सिंह आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष सुुधीर उर्फ मिंटू सिंह व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कटेहरी विस क्षेत्र के गांवों में यात्रा के तहत सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया। आलापुर विधायक भीम प्रसाद सोनकर ने साइकिल जनसंदेश यात्रा को ऐनवां से रवाना किया। कहा कि अन्याय एवं भ्रष्टाचार की पोषक बसपा है। एमएलसी हीरालाल यादव ने कहा कि आम जनता दोबारा बसपा को सबक सिखाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सपा अपना इतिहास दोहराएगी। इस दौरान अश्वनी यादव, बलिराम, धर्मराज, सुनील यादव व जगन्नाथ पांडेय आदि मौजूद रहे। टांडा में विधायक हाजी अजीमुलहक पहलवान की अगुवाई में साइकिल रैली ने विभिन्न गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान फिरोज अहमद सिद्दीकी, गोपीनाथ वर्मा, डॉ. महंत चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, इसरार अहमद, हरिकिशोर, राजकुमार, जंग बहादुर व रघुनाथ यादव आदि मौजूद रहे। जलालपुर में सपा की साइकिल यात्रा डॉ. राजेश सिंह, सुभाष राय व राजितराम यादव की अगुवाई में निकली। इस मौके पर महेंद्र यादव, आलोक यादव, अनूप तिवारी, अनिरुद्घ यादव, राजेंद्र वर्मा, फूलचंद्र यादव, सीताराम यादव आदि मौजूद रहे। - फोटो : अमर उजाला

साइकिल जन संदेश यात्रा के नौवें दिन भी सपा कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। मंत्रियों व विधायकों ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह आयोजन काफी सफल रहा। प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी भी आम जनता तक पहुंची।

विज्ञापन


दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने सोमवार को बनगांव से साइकिल रैली का शुंभारंभ किया। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने टेढ़वा, डिहवा, छितूनी व हाशिमगढ़ आदि गांवों का भ्रमण किया। हाशिमगढ़ में आयोजित जनसभा में सपा सरकार की उपलिब्धयों पर जानकारी दी गई। भाजपा, बसपा व कांग्रेस पर उन्होंने तंज भी कसा।
विज्ञापन


कहा कि यह पार्टियां सत्ता में आने के बाद केवल समाज में नफरत फैलाने का काम करती हैं। आम जनता इनकी हकीकत जान चुकी है। इस मौके पर जिला महासचिव डॉ. सूर्य प्रकाश तिवारी, डॉ. अभिषेक सिंह, जंग बहादुर यादव, अजय दुबे, कलाम खान, विधान चंद्र चौधरी व सुरेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटेहरी विधानसभा क्षेत्र की जनसंदेश यात्रा को स्वास्थ्य राज्यमंत्री शंखलाल मांझी ने रामबाबा से रवाना किया। यात्रा हीड़ी पकड़िया, आनंदनगर, सेमरी, नसीरपुर नसेड़ी होते हुए महरुआ में समाप्त हुई। महरुआ में हुई जनसभा में स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार किसानों की हितैषी है।

सपा के शासन काल में किसानों को कई महत्वपूर्ण योजनाओं का सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है। इस मौके पर दिनेश सिंह, आलोक त्रिपाठी, दयाराम दुबे, राजेंद्र सिंह, कुंदन यादव, घनश्याम यादव, रामप्रसाद व संकठा सिंह आदि मौजूद रहे।

जिला पंचायत अध्यक्ष सुुधीर उर्फ मिंटू सिंह व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कटेहरी विस क्षेत्र के गांवों में यात्रा के तहत सपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया। आलापुर विधायक भीम प्रसाद सोनकर ने साइकिल जनसंदेश यात्रा को ऐनवां से रवाना किया।

कहा कि अन्याय एवं भ्रष्टाचार की पोषक बसपा है। एमएलसी हीरालाल यादव ने कहा कि आम जनता दोबारा बसपा को सबक सिखाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर सपा अपना इतिहास दोहराएगी। इस दौरान अश्वनी यादव, बलिराम, धर्मराज, सुनील यादव व जगन्नाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।


टांडा में विधायक हाजी अजीमुलहक पहलवान की अगुवाई में साइकिल रैली ने विभिन्न गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान फिरोज अहमद सिद्दीकी, गोपीनाथ वर्मा, डॉ. महंत चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, इसरार अहमद, हरिकिशोर, राजकुमार, जंग बहादुर व रघुनाथ यादव आदि मौजूद रहे। जलालपुर में सपा की साइकिल यात्रा डॉ. राजेश सिंह व राजितराम की अगुवाई में निकली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed